MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-सी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए जारी भर्ती में बड़ा बदलाव किया है. पहले इस भर्ती के तहत 2,619 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, लेकिन नए नोटिस के बाद 3,088 अतिरिक्त पद जोड़ दिए गए हैं. इनमें सबसे अधिक 1,539 पद ग्राम महसूल अधिकारी (तलाठी) के हैं. अब टोटल 5,707 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के जरिए तलाठी के अलावा क्लर्क-टाइपिस्ट, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI), टेक्निकल असिस्टेंट और इंडस्ट्री इंस्पेक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया है. अब इच्छुक अभ्यर्थी 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है.
ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी डिटेलपदों की संख्या बढ़ने के साथ आयोग ने आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की फीस 8 अगस्त तक ऑनलाइन या एसबीआई चालान के माध्यम से जमा किया जा सकेगा.
कौन कर सकता है आवेदन?तलाठी पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम एज लिमिट 38 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट मिलेगी.
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगीइस भर्ती का प्रोसेस दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले OMR आधारित संयुक्त प्रिलिम्स परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को MPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जरूरी जानकारी भरनी होगी, डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और फीस जमा कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा.
ये भी पढ़ें: MP Police Vacancy 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन