ALSO READ: Plastic currency notes : 10 और 20 रुपए के प्लास्टिक नोटों पर सरकार की मुहर, ट्रायल के लिए RBI के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट
हिंसा प्रभावित इलाकों में मिली मौजूदगीदिल्ली पुलिस के अनुसार, पहचाने गए अधिकांश लोग उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, चांद बाग और सीलमपुर के रहने वाले हैं। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर, शाहीन बाग और ओखला सहित मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों से भी लोगों की पहचान की गई है।
ALSO READ: Ayushman Card क्या है? घर बैठे मोबाइल से कैसे करें एप्लाई, जानें पात्रता, फायदे और पूरा प्रोसेस
CCTV फुटेज जारी, पुलिस ने लगाए गंभीर आरोपदिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा का कथित सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है। पुलिस का दावा है कि फुटेज में प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड तोड़ते, सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करते, पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करते, वाहनों को पलटते और पुलिस की संपत्ति में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए नोटिसदिल्ली पुलिस ने हालिया CJP प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, पुलिस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कथित अपमानजनक या गैरकानूनी पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं।
ALSO READ: Black Sea Conflict : ब्लैक सी हमले पर भारत का सख्त एक्शन, यूक्रेन के राजदूत तलब, 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद MEA की बड़ी एडवाइजरी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों की लगातार समीक्षा की जा रही है ताकि कानून के उल्लंघन और सार्वजनिक व्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव का आकलन किया जा सके।
480 पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल जांच के दायरे में
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि जांच के दौरान 480 से अधिक ऐसे सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है, जिनका संबंध कथित तौर पर पाकिस्तान से है। इन हैंडल्स पर प्रदर्शन से जुड़े फर्जी नैरेटिव, अफवाहें और डीपफेक वीडियो फैलाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि ये वही अकाउंट्स हैं जो पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे। जांच एजेंसियां इन हैंडल्स के आईपी एड्रेस की भी जांच कर रही हैं।
ALSO READ: Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?
पुलिस ने कहा कि विशेष टीमें उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर रही हैं, जिन्होंने फर्जी, डीपफेक, भ्रामक या कानून का उल्लंघन करने वाला कंटेंट पोस्ट किया है। ऐसे सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।