Share Market Today on 29 July 2026: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई है. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 657 अंक उछलकर 77423 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. इसी तरह से निफ्टी भी 191 अंकों की तेजी के साथ 24176 पर खुलने में कामयाब रहा है.
बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार मिला-जुला रहा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर टेक कंपनियों के बढ़ते खर्च, कुछ बड़ी कंपनियों के आने वाले नतीजे और आज ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं. शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 0.49% की गिरावट देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी अब तक 5% से ज्यादा टूट चुका है. चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.19% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है. हालांकि, हांगकांग के हैंगसेंग ने 1.45% की बढ़त हासिल की है.
कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार मिला-जुला रहा. मंगलवार को डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 537.24 अंक या 1.03% बढ़कर 52747.32 के स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा. S&P 500 ने भी 0.21% की बढ़त हासिल की और 7428.78 पर बंद हुआ. हालांकि, नैस्डैक कंपोजिट में 0.22% की मामूली गिरावट आई और यह 24876.91 पर बंद हुआ.
वहीं, आज सुबह बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. डाऊ फ्यूचर्स में 74 अंक या 0.14% की तेजी आई है. S&P 500 फ्यूचर्स भी 0.34% चढ़े, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 0.40% की बढ़त हुई है.
पिछले तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल ने 4% तक की बढ़त हासिल की है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 4.23% बढ़कर 82.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ने भी 4.20% की बढ़त हासिल करते हुए 87.62 डॉलर के स्तर पर हैं, जो 90 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर के बेहद करीब है. हालांकि, COMEX पर क्रूड की कीमतें 4.13% गिरकर 82.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं.
आज कच्चे तेल की कीमतों में आई अचानक तेजी के बावजूद भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले निचले स्तरों से थोड़ा संभलकर 95.69 रुपये से 95.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. कल रुपये का बंद भाव 95.91 रहा था. यानी कि कल के मुकाबले इसमें सुधार आया है.
:
Bank of Baroda: डाटा लीक से परेशान ना हों Bank Of Baroda के ग्राहक, बस रखें इन बातों का ध्यान