पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
अरिजीता सेन July 29, 2026 05:12 PM

Parle 95th anniversary: भारत में सबसे बड़ी बिस्कुट और कन्फेक्शनरी कंपनी Parle Products ने अपने सफर के शानदार 95 साल पूरे कर लिए हैं. यह कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. इसी के साथ पारले प्रोडक्ट्स ने एक और बड़ी कामयाबी भी हासिल की है और वह ये कि इसके बड़े ब्रांड्स ने अलग-अलग 1000 करोड़ से अधिक का सालाना राजस्व पार कर लिया है. 

कंपनी के CMO मयंक शाह ने बताया कि कंपनी ने पैकेजिंग, कम्युनिकेशन और डिस्ट्रीब्यूशन में लगातार बदलाव करते हुए अपने प्रोडक्ट को लेकर किए गए वादे को बरकरार रखा. इस तरीके ने पारले को अलग-अलग जेनरेशन के कंज्यूमर्स से जुड़ने और कॉम्पिटिटिव FMCG स्पेस में असरदार तरीके से आगे बढ़ने में मदद की है. 

1000 करोड़ के क्लब में जुड़ने वाले ब्रांड्स

Parle-G- देश के इस जाने-माने ग्लूकोज बिस्कुट का मौजूदा समय में रेवेन्यू सालाना 17000 करोड़ रुपये से अधिक है. यह दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्कुट ब्रांड है. 

Hide & Seek- प्रीमियम चॉकलेट चिप इस कुकीज ने भी सालाना 1000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू को पार कर लिया है. 

Monaco- नमकीन (Salty) बिस्कुट वाले सेगमेंट में मोनाको का नाम सबसे पहले आता है. यह भी 1000 करोड़ी क्लब में शामिल है.

Melody- कंपनी के इस ऑइकॉनिक ब्रांड का भी सालाना रेवेन्यू 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

कारोबारी साल 2024-25 में पार्ले प्रोडक्ट्स का टोटल रेवेन्यू लगभग 15570 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान इसने करीब 980 करोड़ का मुनाफा (PAT) दर्ज किया. यह FMCG सेक्टर में ब्रिटानिया जैसी अपनी दूसरी प्रतिद्वंदी कंपनियों को बराबर का टक्कर देती है. 

शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी

1929 में शुरू हुई यह कंपनी 95 साल तक पूरी तरह से एक प्राइवेट और फैमिली-रन बिजनेस रही, लेकिन अब इसका प्लान शेयर बाजार में कदम रखने का है. कंपनी आईपीओ लाने का सोच रही है. बताया जा रहा है कि कंपनी करीब 1 बिलियन डॉलर (9350 करोड़ रुपये) का आईपीओ लेकर आ रही है. इसके जरिए पार्ले प्रोडक्ट्स का वैल्यूएशन 1 लाख करोड़ से अधिक आंका जा रहा है.
 
रिपोर्ट के मुताबिक, इश्यू को मैनेज करने के लिए इसने Kotak Mahindra Capital, Axis Capital और HSBC Securities को सलाहकार नियुक्त किया है. हालांकि, ककंपनी कब अपना आईपीओ लेकर आ रही है इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आईपीओ साल 2027 की शुरुआत में बाजार में एंट्री ले सकता है.

पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.