आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट
अरिजीता सेन July 29, 2026 05:12 PM

LPG Rate Today on 29 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अस्थायी तौर पर रूकने के बाद भी देश में LPG की कीमतों को लेकर चिंता बनी हुई है. दोनों देशों के बीच पिछले कुछ महीने से जारी सैन्य कार्रवाई की वजह से होर्मुज (Strait of Hormuz) के रास्ते जहाजों का ट्रैफिक कम हुआ है.

LPG की सप्लाई पर असर

Kpler के शिपिंग डेटा से पता चला है कि भू-राजनीतिक तनाव के चलते होर्मुज में जहाजों का ट्रैफिक (प्रतिदिन 10 से कम) बहुत कम बना हुआ है. उधर, रविवार को बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य (strait) से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में भी कमी देखी गई. हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों के हमले और अनिश्चितता के चलते लाल सागर रूट पर पूरी तरह सामान्य स्थिति अभी नहीं लौटी है. इससे ग्लोबल लेवल पर तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से 11 कमोडिटी जहाज गुजरे. वीकेंड के दौरान हर दिन होर्मुज़ जलडमरूमध्य से 10 से भी कम कमोडिटी जहाज गुजरे.

कितनी है आज कीमत?

आज देश में गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है. दिल्ली में कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर है. मुंबई में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 941.5 रुपये है. इनमें आखिरी बार बदलाव बीते 7 जून को किया गया था, तब कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी की गई थी. उससे पहले 7 मार्च को 60 रुपये बढ़ाए गए थे.

कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी आखिरी बार 1 जुलाई को बदले गए थे. तब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में 183.50 रुपये की भारी कटौती की गई थी. इसके बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 3113.50 से घटकर 2930 रुपये हो गए. 

आमतौर पर सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती है. ऐसे में अगला संभावित बदलाव 1 अगस्त 2026 को देखने को मिल सकता है. 

:

GDP Growth: कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.