पटना में 113 रुपए लीटर पेट्रोल, दिल्ली में 102, आपके शहर में क्या है पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव
सृष्टि July 29, 2026 05:12 PM

Petrol- Diesel Price Today 29 July 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली हुई है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए आने वाले दिनों में बाजार की नजर इसी पर रहेगी.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल पुराने भाव पर ही बिक रहे हैं. तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं, लेकिन आज भी उपभोक्ताओं को किसी नए बदलाव का सामना नहीं करना पड़ा.

शहर अनुसार पेट्रोल का दाम (रुपए प्रति लीटर)- 

  • दिल्ली- 102.12
  • नोएडा- 101.89
  • मुंबई- 111.21
  • पटना- 113.37
  • लखनऊ- 101.89
  • बैंगलुरू- 111.68
  • हैदराबाद- 115.69
  • पूणे- 112.02
  • कोलकाता- 113.51
  • अहमदाबाद- 101.67
  • चेन्नई-107.94

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद

शहर अनुसार डीजल का दाम (रुपए प्रति लीटर)- 

  • दिल्ली- 95.20
  • नोएडा- 95.37
  • मुंबई- 97.83
  • पटना- 99.36
  • लखनऊ- 95.36
  • बैंगलुरू- 99.56
  • हैदराबाद- 103.82
  • पूणे- 98.66
  • कोलकाता- 99.82
  • अहमदाबाद- 97.79
  • चेन्नई- 99.71

क्यों नहीं बदले दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. इसकी वजह यह है कि भारत में ईंधन की खुदरा कीमतें केवल कच्चे तेल पर निर्भर नहीं करती है, बल्कि इनमें टैक्स, फ्रेट, डीलर कमीशन और कई तरह के दूसरे खर्च भी शामिल होते हैं.

Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?

पेट्रोल शुद्ध है या नहीं?
अगर आपको पेट्रोल की गुणवत्ता पर थोड़ा भी डाउट है तो पेट्रोल पंप पर फिल्टर पेपर टेस्ट और डेंसिटी टेस्ट करा लें. फिल्टर पेपर पर पेट्रोल की कुछ बूंदें डालने पर अगर वह बिना कोई दाग छोड़े उड़ जाए तो उसे शुद्ध माना जाता है. वहीं, डेंसिटी रजिस्टर देखकर भी गुणवत्ता की जांच की जा सकती है. 

जनवरी से अब तक कितना बदला भाव?
इस साल जनवरी के मुकाबले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बार बदलाव हुए हैं. मई के आखिर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से अब तक कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और आज भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.