पाकिस्तान को ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज से करारी हार मिली. इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम के 2 खिलाड़ियों पर आईसीसी ने जुर्माना भी ठोक दिया है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को आईसीसी ने आचार संहिता का दोषी पाया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जिसके बाद इन्हें लेवल 1 का दोषी पाया गया.
अब्बास को फटकार, खुर्रम की मैच फीस कटीआईसीसी ने आचार संहिता का दोषी पाने के बाद मोहम्मद अब्बास को फटकार लगाई वहीं खुर्रम शहजाद की मैच फीस काट ली गई. खुर्रम शहजाद की 15 फीसदी मैच फीस काटी गई है और उन्हें एक डीमेरिट प्वाइंट भी मिला है. खुर्रम ने शे होप को आउट करने के बाद उनके काफी पास जाकर आक्रामक जश्न मनाया था. दूसरी ओर मोहम्मद अब्बास ने भी जोमेल वॉरिकन को आउट कर ऐसा किया था. आईसीसी ने दोनों ही जश्न को आक्रामक पाया जिसके बाद ये फैसला सुनाया गया.
मोहम्मद अब्बास ने झटके 8 विकेटबता दें पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने कमाल गेंदबाजी की. इस खिलाड़ी ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में पांच विकेट झटके. उनकी धारदार गेंदबाजी के दम पर ही वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 181 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान को लक्ष्य महज 211 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाजी फेल रही. दूसरी पारी में कप्तान बाबर आजम ही अच्छी पारी खेल पाए, उन्होंने नाबाद 58 रन बनाए. उनके अलावा मोहम्मद अब्बास ने 23 रन भी बनाए.वेस्टइंडीज की जीत के हीरो जेडन सील्स रहे. सील्स ने 20 रन देकर 5 विकेट चटकाए. जस्टिन ग्रीव्स और कीमार रोच ने 2-2 विकेट हासिल किए. पाकिस्तान इस हार के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो गया. पाकिस्तान की टीम को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज बचानी है तो उसे पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट जीतना होगा.