शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते को लेकर लंबे समय से इंटरनेट पर चर्चाएं हैं. अब कुछ दिनों पहले राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में शहनाज गिल आईं तो इन अफवाहों को और भी ज्यादा हवा मिली, क्योंकि भीड़ के बीच राघव जुयाल शहनाज को प्रोटेक्ट करते नजर आए थे और दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए. शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान डेटिंग की इन अटकलों पर खुलकर बात की है और इसी के साथ उन्होंने एक्टर डांसर राघव की जमकर तारीफ भी की है.
पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल को ‘बिग बॉस 13’ से खूब पॉपुलैरिटी मिली और वो सलमान खान संग बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं. फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं. इसमें राघव जुयाल ने भी काम किया है. इसी के बाद से दोनों के बीच रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थी, जब सलमान खान ने कहा था,”मैंने सेट पर दो लोगों के बीच केमिस्ट्री बनते देखी थी. लेकिन कुछ हुआ नहीं, कम से कम एक तरफ से तो नहीं. दूसरा काफी एक्साइटेड था.”
मुंबई में राघव ही एक सहारा…शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा, “मुंबई में मेरा कोई खास दोस्त नहीं है. मेरा एक ही सहारा है और वो राघव है. जब भी मेरी जिंदगी में कोई परेशानी आती है तो मैं सबसे पहले उसी (राघव) को कॉल करती हूं. अगर कभी मेरी तबीयत खराब हो जाए तो मुंबई में कोई ऐसा नहीं है जिसमें बुला सकूं. राघव ही मुझे अस्पताल लेकर जाएगा, वरना मैं घर पर ही पड़ी रह जाऊंगी.”
इसी के साथ उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, “राघव मुझे हमेशा प्रोटेक्ट करता है और बहुत सी बातें समझाता है. उसने ही मुझे एक्टिंग में आगे बढ़ने के लिए सबसे ज्यादा इंस्पायर किया है. आप देखना एक दिन वो लड़का शाहरुख खान बनेगा.”
राघव जुयाल ने बताया था परिवार जैसाइससे पहले राघव जुयाल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शहनाज गिल उनके लिए परिवार जैसी हैं. उनका कहना है कि शहनाज उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं. शहनाज गिल ने भी इससे पहले राघव को अपना अच्छा दोस्त बताया है. इसी के साथ उनकी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को सपोर्ट करने की अपील भी की थी.
रिलीज हुई ‘भाई तेरा स्टार है’अब थिएटर्स में राघव जुयाल की फर्स्ट लीड कैरेक्टर मूवी ‘भाई तेरा स्टार है’ रिलीज हो चुकी है जो एक कॉमेडी ड्रामा होने के साथ ही स्ट्रग्लिंग एक्टर की कहानी है. इसमें एक्टर संजय कपूर भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा निकी वालिया, बर्खा सिंह, निहारिका एनएम, विकल्प मेहता, टीना देसाई, चंदन रॉय सान्याल, देव अग्रवाल जैसे सितारे इसका अहम हिस्सा हैं. फिल्म को विवेक बी अग्रवाल ने निर्देशित किया है और वो इसके प्रोड्यूसर भी हैं.
ये भी पढ़ें: क्या पैसा वसूल है राघव जुयाल की ये फिल्म? या फिर कॉमेडी के नाम पर मिलेगा सिर्फ सिरदर्द!