इस हाईवे पर टोल प्लाजा खत्म, कल से बिना रुके चलेंगी गाड़ियां
शैलजा पांडे July 31, 2026 11:12 PM

Toll Plaza Rule: क्या आप भी हाईवे पर सफर करते हैं और बीच रास्ते में गाड़ी रोककर टोल का भुगतान करना पड़ता है? कई बार टोल प्लाजा पर वाहनों को लंबी कतारों के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनका समय भी बर्बाद होता है. ऐसे में अगर आप दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. NHAI ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत अब इस रूट पर टोल का भुगतान करने के लिए गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं होगी. 

कल से क्या बदलाव होने वाला है?

दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने दिल्ली-जयपुर NH-48 पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम लागू किया है. इस नए सिस्टम में अब टोल प्लाजा पर बैरियर नहीं होंगे. कल यानी 1 अगस्त से अब इस रूट पर आपको टोल का भुगतान करने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि टोल का भुगतान अपने आप ही हो जाएगा. 

वंदे भारत फ्रेट ईएमयू का ट्रायल शुरू, 145 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी

कहां शुरू हुई है ये नई व्यवस्था?

अभी ये नई व्यवस्था इन दो टोल प्लाज पर शुरू हुई है. इनमें शामिल है

  • मनोहरपुरा टोल प्लाजा शुरू हो गई.
  • दौलतपुरा टोल प्लाजा शुरू हो गई.
  • फिर शाहजहांपुर टोल प्लाजा को भी इस नए सिस्टम से जोड़ा जाएगा.

अब बिना रुके कटेगा टोल

ऐसे में अब लोगों के मन में एक सवाल आएगा कि आखिर टोल अपने आप कैसे कट जाएगा? इस नई तकनीक में FASTag और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों का उपयोग किया जाएगा. यानी अब कोई वाहन जैसे ही टोल प्लाजा पार करेगा, कैमरा उस वाहन के नंबर प्लेट को पढ़ेगा और FASTag से टोल का भुगतान खुद ही हो जाएगा. 

अगर आप इस रूट पर सफर करने वाले हैं तो पहले ही कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें जैसे...

  • पहले चेक करें की FASTag में पर्याप्त बैलेंस होना चाहिए.
  • इसके अलावा FASTag वाहन से सही तरीके से जुड़ा होना चाहिए.
  • अगर टोल कटने में कोई गड़बड़ी नजर आती है तो तुरंत शिकायत करें.
  • इसके साथ ही आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट भी साफ हो, ताकि नंबर प्लेट को पढ़ने में आसानी हो.
  • साथ ये भी जरूर चेक करें कि आपका FASTag एक्टिव है या नहीं.
  • इन सभी बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है.

अगर FASTag काम नहीं करता तो क्या होगा?

अगर किसी कारणवश वाहन का FASTag काम नहीं करता है और गाड़ी टोल प्लाजा पार कर जाती है, लेकिन टोल का भुगतान नहीं होता है तो ऐसे में नंबर प्लेट की मदद से भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस नई तकनीक से वाहन चालकों का काफी समय बचेगा, उन्हें लंबी लाइनों में इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा.

टूर से पहले हो गया एक्सीडेंट, ट्रैवल कंपनी नहीं दिया रिफंड, अब कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.