अब बिना इंटरनेट भी चलेगा Aadhaar App, जानें कैसे होगा आइडेंटिटी वेरिफाई
जेबा परवीन July 31, 2026 11:12 PM
Offline Aadhaar Verification: आज के समय में आधार कार्ड न सिर्फ एक डिजिटल पहचान है, बल्कि यह लोगों की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है. बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, पढ़ाई से लेकर नौकरी तक हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. हालांकि, कई बार फोन में इंटरनेट न होने या नेटवर्क कमजोर होने की वजह से आधार से जुड़ी कुछ डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करना मुश्किल ही जाता है. समय पर काम ना होने की वजह से अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने आधार ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए अब यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपनी आइडेंटिटी वेरिफिकेशन कर सकेंगे. आइए जानते हैं UIDAI के इस नए फीचर के बारें में विस्तार से...
क्या है ऑफलाइन वेरिफिकेशन फीचर के फायदे?
इस फीचर की मदद से अब आप बिना इंटरनेट के भी अपनी आइडेंटिटी शेयर कर सकते हैं.
होटल, बैंक, ऑफिस या किसी अन्य जगहों पर डिजिटल तरीके से अपनी पहचान दिखा सकते हैं.
अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी या प्रिंट साथ रखने की जरूरत कम हो जाएगी.
आप अपनी जरूरी जानकारी जरूरत के हिसाब से सुरक्षित तरीके से शेयर कर सकते हैं.