बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा
Navjivan Hindi July 31, 2026 09:43 PM
केरल सरकार ने नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेने का किया ऐलान

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि राज्य सरकार नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेगी। चेन्निथला ने कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सतीशन के अनुरोध के बाद नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेने का फैसला लिया गया है।

उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच आपसी सहमति से तलाक का फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रहीं पत्नी पायल ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला किया है। शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने उमर अब्दुल्ला के वकील कपिल सिब्बल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सभी विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। उन्होंने कहा, "सब कुछ तय हो चुका है और हमने कोर्ट के सामने इसके लिए अर्जी दाखिल कर दी है। कोर्ट इसको मंजूरी दे सकता है।"

पिल सिब्बल ने बताया कि उमर अब्दुल्ला ने तलाक की याचिका में कहा है कि पायल के साथ उनकी शादी पूरी तरह से टूट चुकी है और अब उसे बचाया नहीं जा सकता। इस बात पर बेंच ने कहा कि हम तय शर्तों के आधार पर इस मामले को निस्तारित कर देंगे। उमर अब्दुल्ला और पायल की शादी सितंबर 1994 में हुई थी, लेकिन वे लंबे समय से अलग रह रहे हैं।

दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस केस में बाकी सभी आरोपियों को भी आईपीसी की धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई। दोषियों को दंगा करने, जानलेवा हथियार से दंगा करने, किडनैपिंग और मर्डर जैसे अपराधों के लिए भी सज़ा सुनाई गई। कोर्ट ने ताहिर हुसैन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

कश्मीर: भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जताया अधिक बारिश का अनुमान

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश से कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में रातभर बारिश हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बडगाम, बारामूला और बांदीपोरा जैसे इलाकों में काफी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण बारामूला और बांदीपोरा जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई। उन्होंने बताया कि हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई।

राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक  गुजरात: भारी बारिश के कारण सूरत में जगह-जगह भारी जलभराव। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, केसी वेणुगोपाल ने दिया नोटिस

राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में आरोपियों के अधिवक्ता ने पुलिस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गलत धाराओं के तहत जांच करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही अदालत में याचिका दायर कर पुलिस को ‘‘उपयुक्त धाराओं’’ के तहत जांच करने और उसी के अनुरूप आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश देने का अनुरोध करेंगे।

फैजाबाद बार एसोसिएशन द्वारा इस मामले में आरोपियों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिए जाने के बाद राज्य सरकार की ओर से विधिक सहायता के लिए नियुक्त अधिवक्ता कुलशेखर सिंह ने कहा कि वह पुलिस द्वारा लगाई गई कई धाराओं को न्यायालय में चुनौती देंगे।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैं शीघ्र ही अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगा और यह आग्रह करूंगा कि पुलिस इस मामले की जांच सही धाराओं के तहत करे तथा उसी के अनुरूप आरोपपत्र दाखिल किया जाए।”

कर्नाटक के CM शिवकुमार ने कावेरी विवाद के चलते तमिलनाडु के CM विजय से 3 अगस्त की बैठक टालने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, केसी वेणुगोपाल ने दिया नोटिस

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा लोकसभा में जवाब देते हुए मंत्री जितेंद्र सिंह जी ने सदन को बताया कि घटना के दौरान कोई फायरिंग नहीं हुई थी... कोई मंत्री सदन को इस तरह गुमराह कैसे कर सकता है? छात्र इसके बारे में जानते हैं और देश भी जानता है। अब वह कह रहे हैं कि इसका इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह मंत्री का गुमराह करने वाला बयान है। इसीलिए मैंने उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया है।"

कोच्चि और अलप्पुझा में 94 ग्राम एमडीएमए बरामद, दो गिरफ्तार

केरल के कोच्चि और अलप्पुझा में आबकारी अधिकारियों ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 94 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलप्पुझा निवासी मोहम्मद शफी और सरिता के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा एमडीएमए के भंडारण और बिक्री किए जाने की सूचना मिलने के बाद एर्णाकुलम आबकारी टीम ने बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले कोच्चि के एक होटल के कमरे की तलाशी ली गई, जहां मोहम्मद शफी ठहरा हुआ था। तलाशी के दौरान वहां से करीब 69 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ और शफी को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में आबकारी अधिकारियों को पता चला कि सरिता भी शफी के साथ होटल के कमरे में रह रही थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई और उसे एर्णाकुलम से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आबकारी टीम ने अलप्पुझा में सरिता के घर की भी तलाशी ली, जहां से करीब 25 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।

भिवानी, हरियाणा: कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली सीमा कालीरामना का परिवार उनकी इस कामयाबी का जश्न मनाता हुआ बांग्लादेशी लेखिका और एक्टिविस्ट तस्लीमा नसरीन पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचीं। लोकसभा ने बिना किसी बहस के जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया    राज्यसभा के बाद लोकसभा की कार्यवाही भी पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

भगवा कपड़े पहने पप्पू यादव ने संसद परिसर में विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के दौरान 'चंदा चोरी' का नाटक किया। उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, 27 अगस्त को सुनवाई 

हम जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे- कांग्रेस

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद को गुमराह किया और दावा किया कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर कोई गोलीबारी नहीं हुई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों के खिलाफ पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल के सबूत दिखाए हैं। हम मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।

राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

राज्यसभा में विपक्ष ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने राम मंदिर चोर लुटेरे और चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों ने 20 जुलाई छात्रों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई' को लेकर अमित शाह के विरोध में संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया   दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ़ बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर खड़गे ने कहा हमारे सांसद सक्षम हैं और लोकसभा में इसका सामना करेंगे  लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अमित शाह के इस्तीफे को लेकर नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

"बीजेपी को एक नए शब्दकोश की ज़रूरत है क्योंकि वे विपक्ष के नेता की हर टिप्पणी को असंसदीय मानते हैं- संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "बीजेपी को एक नए शब्दकोश की ज़रूरत है क्योंकि वे विपक्ष के नेता की हर टिप्पणी को असंसदीय मानते हैं।" उन्होंने यह बात विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ 'अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल' को लेकर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लाए गए विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर कही।

छवि बचाने के हथकंडे नहीं चलेंगे, शाह का इस्तीफा लें प्रधानमंत्री: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर विद्यार्थियों के खिलाफ ‘‘बदले की भावना से कार्रवाई’’ करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा ले लेना चाहिए। खड़गे ने 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर किए गए ‘‘बल प्रयोग’’ का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 10 दिन पहले सरकार ने युवाओं का ‘‘लाठी-डंडों और पैलेट गन से दमन’’ किया था।

उन्होंने दावा किया कि जब छात्रों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया तो अब उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है और उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है। खड़गे ने कहा, ‘‘युवाओं ने आंदोलन इस शर्त पर वापस लिया कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन अब सरकारें अपनी ही जुबान से पलट गई हैं।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि युवाओं के सोशल मीडिया खाते बंद कराए जा रहे हैं और बच्चियों की निजी जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। खड़गे ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह संसद के सदन में कदम तक नहीं रख सके और जवाबदेही संबंधी वक्तव्य देने से बचते रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब ‘‘छवि बचाने के हथकंडे नहीं चलेंगे, युवा आपका सच जान चुका है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘थोड़ी सी भी शर्म बची है तो अमित शाह का इस्तीफा लीजिए।’’

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप 

बिहार के भोजपुर में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस ने STF के आरोपी जवान अक्षय को आरा से गिरफ्तार कर लिया है। भरत तिवारी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि हथियार डालने के बावजूद आरोपी जवान ने भरत पर गोली चलाई थी।

बता दें कि 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था। भरत तिवारी का पुलिस के सामने हथियार डालने का वीडियो सामने आया था। इसके बावजूद उसका एनकाउंटर कर दिया गया। फिलहाल मामले में एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

'आप Gen-Z को धमका नहीं सकते', राहुल गांधी ने फिर पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

बयान में कहा गया, "पीएम मोदी और अमित शाह, आप Gen Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते। पहले उनकी हड्डियां तोड़ी गईं और अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं तथा उनके सोशल मीडिया अकाउंट हटाए जा रहे हैं।

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: इमारत के मलबे से पांचवां शव निकाला गया। मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है। महाराष्ट्र - भिवंडी में देर रात गिरी चार मंज़िला इमारत के मलबे से तीन शव बरामद किए गए हैं। बचाव कार्य जारी है: NDRF  अबतक की बड़ी खबरें

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में 3 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात से आठ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यह हादसा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे पावरलूम नगरी के बालाजी नगर स्थित कोहिनूर बिल्डिंग में हुआ। भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी विजय जाधव ने बताया कि मलबे से एक शव निकाला गया है, जबकि एक घायल लड़के को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पाकिस्तान की कोयला खदान में बड़ा हादसा, धमाके में 32 मजदूरों की मौत

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य मजदूर अब भी जमीन के नीचे फंसे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक उनकी स्थिति बेहद गंभीर मानी जा रही है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.