युविका चौधरी यूपी के बड़ौत जिले से आती हैं. उनके पिता एक शिक्षक हैं. ऐसे में घरवालों और माता-पिता का सपना था कि युविका बड़ी होकर डॉक्टर बनें, लेकिन युविका चौधरी के सपने अलग थे, वो ग्लैमर वर्ल्ड में आना चाहती थीं. इस वजह से उन्होंने मुंबई में फैशन डिजाइनिंग जॉइन किया और इसे कंप्लीट करते ही उन्हें एक शो का ऑफर मिल गया.
युविका चौधरी ने इस ऑफर को मना कर दिया था, लेकिन इस दौरान उनकी फैमिली ने सपोर्ट किया और तब वो शो में काम करने के लिए राजी हो गईं. इसके बाद उन्होंने शो ‘ज़ी सिने स्टार्स की खोज’ (Zee Cine Stars Ki Khoj) से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने अपना पहला टीवी सीरियल ‘अस्तित्व… एक प्रेम कहानी’ में आस्था का रोल निभाया.
फिल्मों में युविका के डेब्यू की बात करें तो ये एक तरह से इत्तेफाक था. दरअसल एक्ट्रेस एक विज्ञापन को शूट कर रही थीं और इसी दौरान उन्हें फराह खान ने देखा. इसके बाद उन्हें शाहरुख और दीपिका की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में डॉली का रोल मिला. ये भले ही छोटी भूमिका थी, लेकिन युविका के काम को नोटिस किया गया.
युविका चौधरी ने ‘अफरातफरी’, ‘ समर 2007’ से लेकर ‘याराना’, जैसी फिल्मों में काम किया और एक पंजाबी फिल्म में भी नजर आईं. हालांकि फिल्मी दुनिया में बहुत ज्यादा कामयाबी न मिलने के बाद उन्होंने टीवी में ही काम किया और ‘बिग बॉस 9’ से लेकर नच बलिए, द 50 जैसे रियलिटी शो किए. इसके अलावा कुमकुम भाग्य, लाला इश्क, दफा 420 जैसे सीरियल में काम किया है.
युविका चौधरी ने रियलिटी शोज के किंग कहे जाने वाले प्रिंस नरूला संग शादी की है. दोनों का प्यार बिग बॉस के दौरान परवान चढ़ा और 2018 में कपल ने शादी कर ली. अब उनकी एक प्यारी से बेटी भी है. युविका और प्रिंस नरूला इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं.