UAE, सऊदी अरब, कतर और इजरायल के तेल-गैस ठिकानों पर हुआ हमला तो अगले सप्ताह क्रूड की कीमतों में आएगी बड़ी तेजी
et August 02, 2026 10:42 AM
अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव बढ़ते ही जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बाद ईरान ने धमकी दी है कि यदि अमेरिका बड़े हमले करेगा तो उसका जवाब भी पूरी ताकत के साथ दिया जाएगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि यदि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका हमला करता है तो तेहरान भी सऊदी अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर और इजरायल के तेल गैस ठिकानों पर हमले करेगा। यदि ऐसा हुआ तो आने वाले सप्ताह में में भारी तेजी देखने को मिल सकती है जैसा कि पहले ही गोल्डमैन Sachs चेतावनी दे चुके हैं।

अमेरिका ईरान टेंशन से बढ़ेगी तेल की कीमतें
  • रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने साफ शब्दों में यह कहा है कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के अनुसार, बड़े हमले शुरू होते हैं तो ईरान भी उसका कड़ा जवाब देगा।
  • ईरानी ने यह भी धमकी दी है कि जो देश अमेरिका का साथ देंगे उनके भी गैस और तेल के ठिकानों पर हमला किया जाएगा।
  • ईरानी न्यूज एजेंसियों की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यदि अमेरिका ईरान के ऊर्जा ढांचों पर हमला करता है तो तेहरान भी संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब इजरायल और कतार में स्थित तेल और गैस के ढांचों पर हमला कर सकता है।
  • यदि आने वाले सप्ताह भी मिडिल ईस्ट बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
  • पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को क्रूड की कीमत में तेजी देखने को मिली। जुलाई महीने में तेल की कीमतों में लगभग 24% का उछाल आया।
  • WTI क्रूड 84.67 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड की कीमत 87.94 डॉलर प्रति बैरल पर क्लोज हुई थी।
गोल्डमैन Sachs की चेतावनीगोल्डमैन Sachs का कहना है कि यदि मिडिल ईस्ट तनाव जारी रहता है प्रमुख जलमार्गों में सप्लाई रुकी रहती है तो ब्रेंट क्रूड की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक भी जा सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ब्रेंट की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचेगी जो अगले साल 75 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती है।

भारत पर असरयदि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड की कीमतों में तेजी आती है तो इसका असर भारत के आयात बिल पर सबसे पहले देखने को मिलता है। यदि लगातार लंबे समय तक यही स्थिति बनी रहती है तो देश में ईंधन की कीमतों पर भी असर दिख सकता है।
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.