बारिश में ब्रेक फेल हो जाए तो क्या करें? ऐसे बच सकती है जान
एबीपी लाइव August 02, 2026 04:12 PM

TipsFor Brake Failure in Rainy Season: बरसात के मौसम में सबसे चुनौती वाला काम रोड पर गाड़ी चलाना होता है. बरसात के मौसम में सड़क गीली और फिसलन भरी हो जाती है. ऐसे में अगर इस दौरान अचानक गाड़ी का ब्रेक काम करना बंद हो जाए, तो उस वक्त किसी को भी समझ नहीं आता कि वह क्या करे. वहीं कई बार ब्रेक फ्लूइड कम होने, ब्रेक पैड घिसने या पानी भर जाने की वजह से ब्रेक फेल हो जाता है. ऐसे में इस मुश्किल भरे हालात में घर जाना आपकी सबसे बड़ी परेशानी बन सकता है. हालांकि, घबराने की जगह अगर आपको सही जानकारी पता हो, तो आप अपनी गाड़ी सुरक्षित तरीके से रोक सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

सबसे पहले शांत रहें और स्पीड कम करें

ब्रेक फेल होते ही सबसे जरूरी काम है खुद को शांत रखना, क्योंकि घबराहट में लिया गया गलत फैसला हादसे को और बड़ा बना सकता है. सबसे पहले एक्सीलेटर से पैर हटाएं, हैजर्ड लाइट्स ऑन करें और हॉर्न बजाएं, ताकि आसपास चल रही गाड़ियों को खतरे का पता चल जाए और वे रास्ता दे दें. इसके साथ ही भूलकर भी चलती गाड़ी में इंजन को अचानक बंद न करें, क्योंकि ऐसा करने से पावर स्टीयरिंग जाम हो सकता है, जिससे गाड़ी को मोड़ना मुश्किल हो जाता है. इसकी जगह गियर को धीरे-धीरे नीचे लाएं, यानी अगर गाड़ी पांचवें गियर में है तो उसे चौथे, फिर तीसरे गियर में लाते जाएं.

यह भी पढ़ेंः Scorpio-N छोड़कर Innova क्यों खरीद रही BMC? चौंका देगी वजह

ब्रेक पंप करें और हैंडब्रेक का सही इस्तेमाल करें

गियर डाउन करने के साथ-साथ एक और जरूरी तरीका है ब्रेक पैडल को बार-बार दबाना. ब्रेक फेल होने पर पैडल को बार-बार जोर से दबाना यानी पंप करना चाहिए, क्योंकि इससे कभी-कभी हाइड्रोलिक प्रेशर वापस आ जाता है और ब्रेक फिर से काम करने लगते हैं. अगर इससे भी गाड़ी नहीं रुकती, तो हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें, लेकिन इसे बहुत धीरे-धीरे और हल्के हाथ से खींचें. हैंडब्रेक को एक झटके में पूरा खींचने से पीछे के पहिए अचानक लॉक हो सकते हैं, जिससे बारिश की गीली सड़क पर गाड़ी फिसलकर घूम सकती है और हादसा हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.