सहारा रिफंड: पोर्टल पर क्लेम कैसे दर्ज करें? स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस समझिए
शैलजा पांडे September 11, 2026 10:12 PM

कमाई के साथ बचत करना भी जरूरी है, क्योंकि यही बचत जरूरत के समय आपके काम आ सकती है. अगर आप सहारा की सोसाइटियों में अपने पैसे जमा करते हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी है. रिफंड के लिए भेजे गए आवेदनों की जांच दोबारा शुरू कर दी गई है और खास बात तो यह है कि अभी तक लाखों लोगों को पैसे मिल गए हैं.

अगर आप भी सहारा की सोसाइटियों में पैसे जमा करते हैं और अब रिफंड के लिए क्लेम करना है, लेकिन आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि क्लेम के लिए आवेदन कहां किया जाएगा और पूरा प्रोसेस क्या है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप क्लेम के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

किन सोसाइटियों में जमा पैसे वापस मिलेंगे?

सहारा की चार कोऑपरेटिव सोसाइटियों के पात्र जमाकर्ताओं को रिफंड दिया जा रहा है. इनमें शामिल है...

  • स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
  • सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड
  • हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड
  • सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड

रिफंड के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक से जुड़ी जानकारी न दें. अगर आपको क्लेम के लिए आवेदन करना है तो इसके लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें, दूसरी फर्जी वेबसाइट से बचकर रहें, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं. 

सबसे पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन

  • ऑनलाइन क्लेम दर्ज करने के लिए सबसे पहले CRCS रिफंड पोर्टल पर जाएं.
  • इसके बाद Depositor Registration का विकल्प आएगा, उसपर क्लिक करें.
  • फिर आधार के आखिर 4 अंक दर्ज करें.
  • इसके साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर भी दर्ज करें.
  • फिर आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा उससे वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • इसके बाद आप पोर्टल पर क्लेम का प्रोसेस आगे पूरा कर सकते हैं.

टिकट कैंसिलेशन चार्ज खत्म हुआ तो क्या होगा? रेलवे ने गिनाए कई कारण

ऑनलाइन क्लेम कैसे दर्ज करें?

  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद सबसे पहले Depositor CRCS Refund Portal पर लॉगिन करें.
  • इसके बाद अपनी सहारा सोसाइटी का नाम चुनें.
  • फिर अकाउंट नंबर, सदस्यता नंबर, रसीद नंबर और जमा राशि की जानकारी भरें.
  • इसके बाद आप जमा रसीद या फिर पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • जब आप सारी जानकारी दर्ज कर देंगे तो पोर्टल पर Cliam Request Form तैयार होगा.
  • इसको डाउनलोड करके प्रिंट करें.
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और साइन करें.
  • 50 हजार से ज्यादा क्लेम करने के लिए पैन नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद आप साइड किए गए Claim Request Form को स्कैन करें और पोर्टल पर अपलोड कर दें.
  • इसके बाद आवेदन सबमिट कर दें और Claim Request नंबर को अपने पास नोट करके सुरक्षित रखें. 
  • अगर आपके आवेदन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है तो पैसे 45 दिन में आ जाता है, जिसकी जानकारी आपको SMS के जरिए मिल जाती है.

इन चीजों को रखें तैयार

सहारा की सोसाइटियों में रिफंड क्लेम करने के लिए पहले कुछ चीजों को तैयार रखें इनमें शामिल है...

  • सदस्यता नंबर
  • अकाउंट नंबर
  • पासबुक या रसीद
  • जमा प्रमाणपत्र
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
  • आधार से लिंक और DBT एक्टिव बैंक अकाउंट
  • 50 हजार या उससे ज्यादा के क्लेप के लिए PAN कार्ड

ब्रिक्स सम्मेलन के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई के रास्ते बदले, देखें पूरी लिस्ट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.