आने वाली 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत लगने जा रही है. इसमें बिजली बिल, बैंक और ट्रैफिक चालान समेत कई मामलों का निपटारा किया जाने वाला है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग इस नेशनल लोक अदालत में शामिल होने वाले हैं, ताकि उनके पेंडिंग केस का निपटारा हो सके. लेकिन इस बीच एक जरूरी जानकारी दिल्ली के लोगों के लिए है. अगर आप भी 12 सितंबर 2026 यानी कल दिल्ली में लगने वाली लोक अदालत में जाने वाले थे तो जरा ठहर जाए, क्योंकि अब दिल्ली में लोक अदालत की तारीख बदल दी गई है.
क्यों बदली गई तारीख?
दरअसल, दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के चलते कई कड़े फैसले लिए गए है, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय तक 11 और 12 सितंबर को बंद किए गए हैं. इस दौरान कोर्ट में भी छुट्टी रखी गई है, जिसकी वजह से 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत को टाल दिया गया है. इसलिए अगर आप भी लोक अदालत में जाने वाले थे तो अपना प्लान बदल दें. अब जानते हैं कि नई तारीख क्या है?
लोक अदालत की नई तारीख जानें
बता दें कि दिल्ली में 12 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत की तारीख टाल दी गई है और अब लोक अदालत 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी. अब आपको अपने मामले के निपटारे के लिए 10 अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा.
दिल्ली के अलावा और कहां बदली तारीख?
अगर आप दिल्ली के अलावा दूसरे राज्य से हैं और वहां पर नेशनल लोक अदालत में जाने वाले हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश के दूसरे राज्य में नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को ही आयोजित होने वाली है, ये बदलाव केवल दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के चलते किया गया है.
लोक अदालत का टोकन कैसे डाउनलोड करें? समझें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
दिल्ली में किस कोर्ट में होगा आयोजन?
10 अक्टूबर को लोक अदालत का आयोजन दिल्ली के सभी जिला न्यायालयों में किया जाएगा. इसमें शामिल है...
ध्यान दें, इसके अलावा उपभोक्ता आयोग और हाईकोर्ट में भी लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. अगर आपने इन कोर्ट में लोक अदालत में अपना मामला लगाया था तो अब आपको नई तारीख को देखते हुए जानकारी लेनी होगी.
8 बजते ही IRCTC का सर्वर धड़ाम, छठ दिवाली के लिए टिकट को तरसे लोग