ब्रिक्स सम्मेलन के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई के रास्ते बदले, देखें पूरी लिस्ट
शैलजा पांडे September 11, 2026 10:12 PM
कई लोग दिल्ली में पढ़ाई और काम के सिलसिले में आते हैं और वीकेंड के समय पर ट्रेन से अपने घर जाने की सोचते हैं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और रोजाना अपने काम पर या फिर स्कूल-कॉलेज जाने के लिए लोकल और EMU ट्रेनों से सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए है. अगर आप 11,12 और 13 सितंबर के दौरान दिल्ली से ट्रेन से पकड़ने की सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाए, क्योंकि रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है.
दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को BRICS Summit आयोजित किया जाएगा, जिसके चलते दिल्ली में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द, कुछ को डायवर्ट और कुछ को शॉर्ट टमिनेट तक करने का फैसला किया है. अगर आप इस दौरान ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही ट्रेन के ताजा स्टेटस को चेक कर लीजिए.
ट्रेन नंबर 20840 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 11 सितंबर
ट्रेन नंबर 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 11 सितंबर
ट्रेन नंबर 64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद EMU 11 सितंबर
ट्रेन नंबर 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 11 सितंबर
ट्रेन नंबर 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 11 सितंबर
ट्रेन नंबर 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 11 सितंबर
ट्रेन नंबर 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 12 सितंबर
ट्रेन नंबर 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर 12 सितंबर
ट्रेन नंबर 12420 गोमती एक्सप्रेस 12 सितंबर
ट्रेन नंबर 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी 12 सितंबर
ट्रेन नंबर 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस 12 सितंबर
ट्रेन नंबर 54474 सहारनपुर-दिल्ली JN पैसेंजर 13 सितंबर
ट्रेन नंबर 14030 मेरठ कैंट-श्री गंगानगर स्पेशल 13 सितंबर
ट्रेन नंबर 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा सुपरफास्ट 13 सितंबर
अगर आप 11,12 और 13 सितंबर को दिल्ली से ट्रेन पकड़ने वाले हैं तो सबसे पहले अपनी ट्रेन के ताजा स्टेटस को चेक करें, क्योंकि इन ट्रेनों के अलावा भी कई एक्सप्रेस, लोकल और मेमू ट्रेनों को रद्द और दूसरे रूट से चलाया जाएगा. इसलिए पहले ही रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी लें.