मलाइका अरोड़ा के लिए पिछले कुछ दिन काफी दर्दभरे रहे। उनके सिर से पिता का साया उठ गया। मुंबई में 11 सितंबर को मलाइका के पिता अनिल मेहता ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। आखिर क्यों ये सब हुआ,अभी तक पता नहीं चल पाया है। मगर पिता के गुजरने के कई दिनों बाद अब धीरे धीरे मलाइका अपने काम पर लौट रही हैं। जो उनकी कमिटमेंट्स रही हैं, उन्हें पूरा कर रही हैं। ऐसे में उनके फैंस का भी पूरा सपोर्ट रहा है।
मंगलवार को मलाइका अरोड़ा की पहली सोशल मीडिया अपीरियंस देखने को मिली। जहां वह मेकओवर करवाती नजर आईं। हेयरस्टाइलिस्ट ने ही उनके इस वीडियो को शेयर किया। जहां उन्होंने अपना हेयरस्टाइल चेंज करवाया है। एक बार फिर लंबे बालों के साथ नया टच देखने को मिला है। हेयरस्टाइलिस्ट ने कहा कि उन्होंने हेयर कलर भी करवाया है।
मलाइका का आइटम सॉन्ग
वहीं मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपने काम से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने अपने आने वाले आइटम सॉन्ग को शेयर किया। जहां वह ब्लू कॉस्ट्यूम में गजब अंदाज दिखाती नजर आई थीं। इससे ठीक पहले उन्होंने लिखा था कि अक्टूबर स्कॉर्पियो राशी के लिए अच्छा होने वाला है।
बर्थडे भी आने वाला हैमलाइका के लिए अक्टूबर इसलिए भी खास है क्योंकि उनका बर्थडे आनेवाला है। संभव है कि उनका गाना भी रिलीज हो जिसकी झलक उन्होंने दिखाई है। ये ‘माझा येक नंबर’ गाना मराठी फिल्म ‘येक नंबर’ से है। जिसका हाल में ही ट्रेलर आया था।
पिता का निधन
मालूम हो, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का 11 सितंबर को मुंबई में मृत्यु हो गया था। पुलिस के मुताबिक, ये मृत्यु एक सुसाइड थी। जिसकी जांच अभी चल रही है।