UP: अयोध्या आ रही फ्लाइट में बम की सूचना जांच में निकली झूठी, अलर्ट पर एयरपोर्ट
Cliq India October 27, 2024 11:42 PM

अयोध्‍या । उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आकासा एयरलाइंस में बम की सूचना मिली थी। जिस फ्लाइट में बम की सूचना मिली, वह बेंगलुरु से अयोध्या पहुंची है। फ्लाइट दोपहर करीब 1.50 बजे लैंड की। यहां पहले से अलर्ट एयरपोर्ट स्टाफ ने सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। इसमें 173 यात्रियों ने यात्रा की है।

अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की सूचना जांच में झूठी निकली। सभी यात्रियों को जांच के बाद छोड़ दिया गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाकर यात्रियों परेशान नहीं होने दिया। उन्हें सामान्यतौर नीचे उतारा गया। इसके बाद दोबोरा जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। अब यह विमान वापस बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा।

The post appeared first on .

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.