संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल संपर्क परियोजना पूरी हो चुकी है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित करते हुए कहा, "मेरी सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया है।" संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महाकुंभ हादसे पर दुख प्रकत करती हूं। घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। देश तेज गति से निर्णय ले रहा है। तीसरे कार्यकाल में 3 गुना तेजी से काम हो रहा है। गरीबों के आवास के लिए कदम उठाए गए हैं। गांव के गरीबों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा. आम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "...उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा कि मैंने इतना काम किया है, मैंने तो सिर्फ इतना कहा है कि जो भी बोलिए, रिकॉर्ड के साथ बोलिए। आज दोपहर 3 बजे साफ हो जाएगा कि या तो कांग्रेस सच बोल रही है या फिर आम आदमी पार्टी...बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ही वोट पाने के लिए पैसे बांट रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे राजनीति में हैं या बाजार में?..."
केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गयामहाकुंभ से लौटे यात्रियों ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। कामाख्या एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान बुजुर्ग श्रद्धालु को पैर से सीने पर मारकर गिराए जाने से नाराज श्रद्धालुओं ने हंगामा किया। चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में कुंभ के श्रद्धालु को ट्रेन के यात्रियों ने पैर से मार कर गिराया। श्रद्धालु के परिजनों ने बुजुर्ग को ट्रेन के नीचे जाने से बचाया। हंगामा कर रहे श्रद्धालुओं को जीआरपी आरपीएफ ने जबरन धक्का मार कर प्लेटफार्म से हटाया।