सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो एंटरटेनमेंट या मजाक से जुड़े होते हैं जबकि कई वीडियो बेहद ही हैरान करने वाले होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक शख्स एक लोहे की अंडरवियर दिखाता नजर आ रहा है और दावा कर रहा है कि ये पुराने समय की अंडरवियर है जिसे रानियां पहना करती थी।
वह वीडियो में ये भी कहता नजर आ रहा है कि जब राजाओं को अपनी रानियों पर एतबार नहीं होता था तो वो इस तरह की अंडरवियर रानियों को पहनाते थे और इसके बाद उस पर ताला लगा देते थे। वह ये भी कहता है कि ये 500 साल पुरानी है।
लोहे की इस अंडरवियर में दो ताले हैं। राजा जाने से पहले इस पर ताले लगा कर चाबी अपने साथ ले जाते थे जिस से रानियां किसी के साथ संबंध नहीं बना सके।
देखने में ये लोहे से बनी चीज काफी पुरानी नजर आ रही है। अब तक इस वीडियो 74 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 7 मिलियन लोग इसे शेयर भी कर चुके हैं। हालाकिं इस शख्स की बात में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
Note:- हम वीडियो में दिखाई गई जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। ये खबर केवल वीडियो पर आधारित है।