दिल्ली चुनाव के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारी गिरफ्तार
Webdunia Hindi February 12, 2025 07:42 PM

Delhi news in hindi : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, नतीजतन ये गिरफ्तारियां हुईं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी मात्र 22 सीटें ही जीत सकी। कांग्रेस लगातार तीसरी बार यहां अपना खाना नहीं खोल सकी।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.