हिंदुस्तान से कभी नहीं मिटेगा औरंगजेब! कांग्रेस सांसद बोले जिसने अखंड भारत बनाया उसका क्या बिगाड़ लोगे..
Himachali Khabar Hindi March 05, 2025 05:42 PM

नई दिल्ली। छावा मूवी के रिलीज के बाद से औरंगजेब को लेकर विवाद बढ़ा हुआ है। कुछ लोग औरंगजेब की क्रूरता सामने लेकर आ रहे हैं तो कुछ लोग उसकी महानता गिनाने में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राजद समेत कई दलों के नेताओं ने औरंगजेब के सप्पोर्ट में बयान दिया है। सहारनपुर कांग्रेस MP इमरान मसूद औरंगजेब की तारीफ करने में अबू आजमी से भी आगे निकल गए हैं।

औरंगजेब अत्याचारी कैसे

मुगल बादशाह की तारीफों के पुल बांधते हुए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि औरंगजेब आतताई नहीं था बल्कि अखंड भारत का निर्माता था। उसने अखंड भारत को बनाया है। 49 सालों तक भारत पर राज किया। कैलाश मानसरोवर से लेकर म्यांमार तक भारत को जोड़ा। कोई फिल्म भारत से औरंगजेब को नहीं मिटा सकता। चीन और अफगानिस्तान से लेकर बर्मा तक औरंगजेब के जमाने में ही भारत का कब्ज़ा था। ऐसे शासक को कोई अत्याचारी कैसे कह सकता है।

मांगनी पड़ गई माफ़ी

अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि वो क्रूर शासक नहीं है। वो एक अच्छे शासक थे। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र में हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी-शिवसेना ने इसे देशद्रोह बताया। इस मामले में अबू आजमी पर केस भी हो गया है। हालांकि विवाद बढ़ता हुआ देखकर उन्होंने माफ़ी मांग ली है। अबू आजमी ने कहा कि मेरे शब्दों को तोड़-मड़ोड़ कर परोसा गया। मैं तो सिर्फ इतिहासकारों की बातों को दोहरा रहा था। किसी की भावना को ठेस पहुंची हो तो अपना बयान वापस लेता हूँ।

 

 

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.