Himachali Khabar
सिरसा जिले में दहेज के खिलाफ एक मिसाल कायम की है। सुसराल पक्ष ने शादी बिना किसी दान-दहेज के की। विदाई के समय शादी की निभाई जाने वाली परंपरा के नाम पर सिर्फ एक रुपये और एक नारियल लिया। दुल्हा पक्ष ने सोना चांदी के साथ घरेलू सामान भी नहीं लिया। दुल्हा हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल व दुल्हन शिक्षक है।
गांव नाथूसरी कलां निवासी विनोद कुमार कासनियां के बेटे प्रवीण कासनियां की पानीपत निवासी मनवीर सिंह की बेटी दीपा के साथ शादी हुई। शादी समारोह में दुल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए। इसके बाद विदाई का समय हुआ। सुसराल पक्ष परिवार के सदस्यों ने दहेज की रस्म में केवल एक रुपया व नारियल ही लिया गया। दुल्हें पक्ष की तरफ से कहा गया कि हर पिता अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर बड़ा करता है, लेकिन दहेज की चिंता उसे परेशान करती है। हमने समाज को दिखाया कि शादी सादगी और सम्मान से भी हो सकती है।