सोशल मीडिया एक अनोखी जगह है, जहां आपको कई अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं। जब भी आप इस प्लेटफॉर्म पर जाते हैं, तो कुछ ऐसा जरूर नजर आता है जो आपको चौंका देता है। कभी-कभी ऐसे पोस्ट भी सामने आते हैं, जिन्हें देखकर समझ नहीं आता कि उन पर क्या प्रतिक्रिया दी जाए। हाल ही में एक व्हीलचेयर की तस्वीर वायरल हो रही है, जो निश्चित रूप से आपकी सोच को चुनौती देगी।
आपने सामान्यतः दो प्रकार की व्हीलचेयर देखी होंगी: एक जिसे कोई और धक्का देकर चलाता है और दूसरी जिसे कंट्रोलर से संचालित किया जाता है। लेकिन हाल ही में एक अनोखी व्हीलचेयर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें साइकिल की तरह पैडल और चैन लगे हुए हैं। चैन एक रॉड से जुड़ा हुआ है, जो पहियों को घुमाने का काम करता है। अब सोचिए, जिस व्यक्ति को चलने में कठिनाई होती है, वह पैडल कैसे चला पाएगा? और जो पैडल चला सकता है, वह व्हीलचेयर क्यों लेगा?
यह व्हीलचेयर इंस्टाग्राम पर pintu_80143 नामक अकाउंट द्वारा साझा की गई है। इस पोस्ट को कई लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'कुछ नहीं बोलना ही बेहतर है।' दूसरे ने लिखा, 'नर्क में VIP सीट मिलेगी भाई को।' तीसरे ने कहा, 'बनाने वाले को सलाम।' चौथे ने लिखा, 'यही देखना बाकी था।'