Weather Update: 1 से 4 अप्रैल तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम, एक क्लिक में पढ़े चार दिनों का मुसम अपडेट
aapkarajasthan March 31, 2025 11:42 AM

मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। अप्रैल माह की शुरुआत राजस्थान में गर्मी से राहत के साथ होने जा रही है। 1-2-3-4 अप्रैल को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा? तो मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 2-3 अप्रैल को उदयपुर और कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 4 अप्रैल को मौसम फिर शुष्क हो जाएगा।

1 अप्रैल तक राजस्थान में रहेगा उत्तरी हवाओं का असर
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 1 अप्रैल तक राजस्थान में उत्तरी हवाओं का असर रहेगा। तापमान औसत से कम रहने की संभावना है। लेकिन 2 अप्रैल को हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा संभाग के करीब 9 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में जयपुर में दिखा उत्तरी हवा का असर

जयपुर में उत्तरी हवा का असर देखने को मिला। मौसम में अचानक आए बदलाव से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जयपुर में न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में रात के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।

चित्तौड़गढ़ में रहा सबसे ज्यादा तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज 8.30 IST पर दर्ज किए गए ऑब्जर्वेशन के अनुसार राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में हवा में नमी की औसत मात्रा 06 से 65 फीसदी के बीच दर्ज की गई है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.