Gujarat News: वडोदरा में 45 साल पुराना पुल ढहा, 4 वाहन नदी में गिरे, 4 लोगों की मौत
sabkuchgyan July 09, 2025 02:27 PM

Gujarat News: वडोदरा में 45 साल पुराना पुल ढहा, 4 वाहन नदी में गिरे, 4 लोगों की मौत

  • गंभीरा पुल सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया

Bridge Collapsed in Vadodara, (News), गांधीनगर: गुजरात के वडोदरा जिले में आज सुबह महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कम से कम चार वाहन नदी में गिर गए। पादरा के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 4 लोगों को बचा लिया गया। नदी में गिरे वाहनों में दो ट्रक और दो वैन शामिल थे। विजय चरण ने बताया, फंसे हुए अन्य लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है।

लंबे समय से जर्जर हालत में था पुल

हादसा से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे का शिकार हुआ पुल वडोदरा ज़िले के पादरा को आणंद ज़िले से जोड़ता था और लंबे समय से जर्जर हालत में था। अधिकारियों ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है और लगभग 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार पुल के ढहने से 5-6 वाहन नदी में गिरे हैं। आणंद के एसपी गौरव जसानी ने कहा, आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा ढह गया है और 3-4 वाहनों के नदी में गिरने कीसूचना है। बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें: Gujarat Accident: कार ने ट्रेलर को मारी टक्कर, कार सवार सभी 10 लोगों की मौत

  • टैग

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.