इंटरनेट डेस्क। आजकल वजन बढ़ने की समस्या हर किसी में दिखाई दे रही है। इसमें भी ज्यादातर लोगों का वजन पेट की चर्बी के कारण बढ़ जाता है। वैसे वेट बढ़ने के कई कारण होते है। लेकिन क्या आपको पता है पेट की चर्बी कम करने में मूंग दाल का पानी आपकी मदद कर सकता है? जी हां, मूंग दाल का पानी पीने से बेली फैट कम हो सकता है। तो जानते हैं कैसे इस्तेमाल किया जाए।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाता हैः
मूंग दाल का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
कैलोरी कम होती हैं
मूंग दाल के पानी में कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन यह प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। इसे पीने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और भूख भी कंट्रोल होती है। जिससे आप ज्यादा खाते नहीं हैं और वेट कंट्रोल में रहता है।
pc- india tv hindi