हिसार : राजेन्द्र सपड़ा, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख नियुक्त
Udaipur Kiran Hindi July 09, 2025 08:42 PM

लगातार कई वर्षों से संभाल रहे मीडिया प्रमुख का पदनियुक्ति पर राजेन्द्र सपड़ा ने जताया वरिष्ठ नेताओं का आभारहिसार, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सपड़ा को पार्टी ने फिर से जिला मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी है। वे कई वर्षों से ये पद संभाल रहे हैं।राजेन्द्र सपड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता है और पार्टी में विभिन्न पदों पर काम करते आ रहे हैं। वे पिछले कई वर्षों से जिला मीडिया प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं। पार्टी व काम के प्रति उनकी लग्न व निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने बुधवार को राजेन्द्र सपड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की। अपनी नियुक्त पर राजेन्द्र सपड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेे जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी दी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.