Weather Update: झारखंड में बारिश से 5 की मौत, जानिए क्या है देशभर में मौसम का हाल?
Webdunia Hindi August 23, 2025 05:42 PM

Weather Update: झारखंड (Jharkhand) में मौसम की सक्रियता के चलते लगातार हो रही भारी बारिश (heavy rain) ने कहर बरपाया है। अधिकारियों के अनुसार बारिश से हुई अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1 व्यक्ति लापता है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर राजस्थान (Rajasthan) में हो रही मूसलधार बारिश (Torrential rains) से सवाई माधोपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई इलाकों में जलभराव/ बाढ़ जैसे हालात हैं, वहीं कोटा में राहत व बचाव कार्य में सेना की मदद ली गई है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लगातार हो रही बारिश से कई जगह राजमार्गों पर यातायात बाधित हुआ है और रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में आज शनिवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।ALSO READ: Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

लगातार बारिश से राजस्थान के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित, कोटा में सेना की मदद ली गई : जयपुर से मिले समाचारों के अनुसार लगातार मूसलधार बारिश से राजस्थान के सवाई माधोपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई इलाकों में जलभराव/ बाढ़ जैसे हालात हैं, वहीं कोटा में राहत व बचाव कार्य में सेना की मदद ली गई है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक, कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी एवं दौसा जिलाधिकारियों से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरफ तथा पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि लगातार हो रही बारिश से कई जगह राजमार्गों पर यातायात बाधित हुआ है और रेल सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक, कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी एवं दौसा जिलाधिकारियों से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरफ तथा पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ALSO READ: Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

बारिश के कारण कई हादसों की भी जानकारी मिली है। सबसे भयावह घटना सुरवाल बांध में हुई, जहां 8 से 10 लोगों को ले जा रही एक नाव तेज बहाव के कारण डूब गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद 3 लोगों को बचा लिया जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह ने कहा कि बचाव दल अभियान जारी रखे हुए हैं और लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं एक अन्य हादसे में इंदौर के 20 वर्षीय युवक मोंटी तंवर की मौत हो गई, जहां कुशाली दर्रा में राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर उनकी कार पानी के तेज बहाव में बह गई।

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) पिंटू कुमार ने कहा कि मोंटी अपने परिवार को निवाई में छोड़कर इंदौर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार अजमेर में गुरुवार रात 1 व्यक्ति बांध में नहाते समय डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ बांध पर अपना जन्मदिन मना रहा था। जयपुर के चाकसू इलाके में मोटरसाइकल सवार एक दंपति उफनती नदी में बह गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पति को बचा लिया लेकिन पत्नी पानी की धार में बह गई।

कोटा में सड़कों पर पानी भर जाने से लोग सड़कों पर तैराकी करते दिखे। भारी बारिश के चलते बूंदी के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। बारिश के कारण बारां के स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। झालावाड़, कोटा और बूंदी के स्कूलों में भी शनिवार को छुट्टी घोषित की गई है।

अधिकारियों के अनुसार कोटा जिले में 2 दिन से हो रही लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। जिला प्रशासन की मदद के लिए सेना स्टेशन कोटा से सेना की गांडीव डिवीजन की इन्फेंट्री रेजिमेंट के 80 जवानों की टीम दीगोद तहसील के निमोदा गांव पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सेना की टीम ने नीमोदा पहुंचते ही जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और जहां जलस्तर बढ़ रहा था, वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू किया। सेना के जवानों ने कई लोगों को निकालकर आश्रय स्थलों तक पहुंचने में मदद की। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ हालात पर नजर रखे हुए है और प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी हालात का जायजा लेने के लिए मौजूद थे।

गोवटा बांध में 12वीं कक्षा का छात्र डूबा : भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के गोवटा बांध में रघुनाथपुरा निवासी 12वीं कक्षा का छात्र दीपक (17) डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए बांध में उतर गया। अधिकारियों ने बताया कि सवाई माधोपुर शहर के विभिन्न इलाकों में घरों में पानी भर गया है जिससे लोगों को छतों पर शरण लेनी पड़ रही है।

रेल यातायात प्रभावित : भारी बारिश के कारण रेल यातायात भी बाधित हुआ। सवाई माधोपुर स्टेशन पर पटरियां पानी में डूब गईं जिससे 3 ट्रेनें- गंगानगर-कोटा एक्सप्रेस देवपुरा में, जयपुर-बयाना ट्रेन चौथ का बरवाड़ा में और भगत की कोठी-इंदौर एक्सप्रेस वनस्थली निवाई स्टेशन पर रोक दी गईं। 2 अन्य ट्रेनें जयपुर-मुंबई सेवा और अजमेर-जबलपुर ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया।ALSO READ: Weather Updates : बारिश से कई राज्यों में तबाही, महाराष्ट्र में 200 से अधिक लोग फंसे, किश्तवाड़ में मरने वालों की संख्या 63

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के कोटा बैराज के 3 गेट पानी छोड़ने के लिए खोल दिए गए। उन्होंने बताया कि बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। एक वन अधिकारी ने कहा कि भारी जलभराव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण रणथंभौर बाघ अभयारण्य सफारी को भी दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में सबसे ज्यादा 254 मिलीमीटर बारिश सवाई माधोपुर में हुई। भीलवाड़ा की बिजोलिया तहसील में 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और अधिक बारिश के अनुमान के चलते जिला प्रशासन 'सतर्क' है।

मौसम विभाग ने 23 अगस्त के लिए चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। विभाग ने 9-10 जिलों में भारी बारिश होने का 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया है। जयपुर में मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही भारी बारिश की स्थिति पर गम्भीर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा एवं ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा है। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने टोंक, कोटा, सवाई माधोपुर, बूंदी एवं दौसा जिलों के कलेक्टरों से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरफ तथा पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दिल्ली में शनिवार को बारिश की संभावना : राष्ट्रीय राजधानी में आज शनिवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।ALSO READ: मुंबई में भारी बारिश के बाद हार्बर लाइन पर लोकन ट्रेन सेवाएं 15 घंटे बाद बहाल

दिल्ली में शुक्रवार शाम तक 24 घंटों में 0.1 मिमी बारिश हुई। शहर में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 80 प्रतिशत तथा शाम 5.30 बजे 76 प्रतिशत रही। आईएमडी ने शनिवार के लिए न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है तथा अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।

मानसून ट्रफ उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक : मानसून ट्रफ अब गंगानगर, चूरू, ग्वालियर, सतना, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ (Offshore trough) गुजरात तट से महाराष्ट्र तट तक फैला हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई पर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।

पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निचले स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना चक्रवाती परिसंचरण अब गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्रों में है। यह भी 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से 25 अगस्त के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। कच्छ और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश तक फैला है। एक पश्चिमी विक्षोभ निचले क्षोभमंडलीय पूर्वी हवाओं में ट्रफ के रूप में दिखाई दे रहा है जिसका अक्षांश 32° उत्तर के उत्तर में 78° पूर्व देशांतर के साथ 3.1 किमी ऊंचाई तक फैला है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई। ओडिशा, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र, तटीय तमिलनाडु, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई। पूर्वी उत्तरप्रदेश में 1-2 स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

उत्तर-पूर्व भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की वर्षा हुई।

आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 23 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और नगालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है।

उत्तर-पूर्व भारत, बिहार, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्यप्रदेश, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायालसीमा, लक्षद्वीप, पश्चिम राजस्थान और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है।(Photo courtesy: IMD)

Edited by: Ravindra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.