Jokes: लड़का-लड़की गंगा किनारे बैठे थे, माहौल रोमांटिक था, सूरज डूबने को था। मंद-मंद हवा चल रही थी.. पढ़ें आगे
Varsha Saini January 24, 2026 05:45 PM

Joke 1:

जिस लड़के को मां बाप
सालों पढा लिखाकर समझदार बनाते हैं
उसे लड़की एक ही पल में लपूझन्ना बना देती है!

Joke 2:

नट्टू एक केमिस्ट की दुकान पर गया और बोला,
भैया, मेरी मदद करोगे?
केमिस्ट: हां-हां, बोलो?
नट्टू ने एक दवा की बोतल से एक चम्मच लिक्विड निकाला और
केमिस्ट को पिलाकर पूछा, मीठी है क्या?
केमिस्ट: नहीं तो।
नट्टू: बस यही पूछना था भैया। धन्यवाद!
केमिस्ट: लेकिन, यह कौन सी दवा है?
नट्टू: दरअसल, डॉक्टर ने बोला था यूरिन ‘टेस्ट’ करवाओ
कि कहीं यूरिन में शुगर तो नहीं है।

d

Joke 3:

लड़का-लड़की गंगा किनारे बैठे थे। माहौल रोमांटिक था।
सूरज डूबने को था। मंद-मंद हवा चल रही थी।
लड़की बहुत देर से बोल रही थी और
लड़का मुस्कराता हुआ उसकी बात सुन रहा था।
….
लड़की ने पूछा- क्या तुम्हें मेरी बातें सुनना
इतना अच्छा लगता है कि तुम कुछ बोलते ही नहीं?
….
लड़के ने सिर हिलाया और एक उंगली से रेत पर लिखा-
नहीं रे, रजनीगंधा खाए हैं।

Joke 4:

कॉलेज में 2 दोस्त एक सेमिनार में बैठे थे।
पहला दोस्त: यार, यह लेक्चर इतना बोरिंग है कि मेरी तशरीफ तक सो गई।
….
दूसरा दोस्त: मुझे पता है, अभी 2 बार तुम्हारी तशरीफ के खर्राटे मैंने सुने।

s

Joke 5:

छुट्टी का दिन था।
पति महाशय सुबह-सुबह फेसबुक खोल कर बैठ गए।
उनकी एक महिला मित्र ने सैंडविच का फोटो अपलोड करके लिखा,
आओ सब नाश्ता करें।
पति महाशय ने कॉमेंट किया, बहुत टेस्टी नाश्ता था, मजा आ गया।
पत्नी ने यह कमेंट पढ़ लिया और पति को नाश्ता ही नहीँ दिया।
4 घंटे भूखा रखने के बाद पत्नी बोली, लंच घर पर करोगे या फेसबुक पर?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.