3 गेंदों में चाहिए थे 2 रन, फ्री हिट पर आउट हुआ अफगानिस्तान का आखिरी बल्लेबाज; सुपर-ओवर ओवर में पहुंचा मैच
शिवम February 11, 2026 06:12 PM

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. 188 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने शानदार लड़ाई लड़ी, एक समय लगा कि अफगानिस्तान मैच हार गया जब अंतिम ओवर में टीम का 10वां विकेट गिरा. लेकिन ये नो बॉल निकली. इसके बाद तो रोमांच बढ़ता ही गया.

फ्री हिट पर गिरा अफगानिस्तान का 10वां विकेट

अफगानिस्तान को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे. लेकिन सिर्फ एक विकेट हाथ में था. नूर अहमद स्ट्राइक पर थे. आखिरी ओवर कगिसो रबाडा के हाथों में दिया गया. पहली ही गेंद पर नूर अहमद कैच आउट हो गए, तो लगा कि मैच खत्म हो गया. लेकिन ये नो बॉल थी. 

इसके बाद वाइड और पहली लीगल गेंद डॉट. दूसरी लीगल गेंद पर नूर अहमद ने छक्का जड़ दिया. तीसरी गेंद डॉट और चौथी गेंद पर नूर अहमद ने 2 रन दौड़कर लिए. लेकिन चौथी गेंद भी नो बॉल थी, जिसके बाद लगा कि अब मैच अफगानिस्तान की झोली में आ गया. अब अफगानिस्तान को जीतने के लिए 3 गेंदों में 2 रन चाहिए थे. फ्री हिट गेंद पर बल्लेबाज बोल्ड या कैच आउट नहीं होते, लेकिन फजलहक फारुख यहां दूसरे रन के प्रयास में रन आउट हो गए. इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.