बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों काफी मुश्किलों से गुजर रहे हैं. 5 फरवरी को, दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट केस में एक्स्ट्रा टाइम मांगने की उनकी आखिरी अर्जी खारिज कर दी, जिसके बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. यह विवाद 2010 का है, जब उनकी फिल्म अता पता लापता कमर्शियली फ्लॉप हो गई थी, और कहा जाता है कि उनका बकाया पेमेंट लगभग 9 करोड़ रुपये हो गया था. वहीं तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और अनीस बज़्मी ने अपना सपोर्ट दिया था. अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और दूसरे एक्टर भी यादव की मदद के लिए आगे आए हैं.
सलमान से अजय तक ने राजपाल यादव की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
हाल ही में स्क्रीन के साथ बातचीत में, राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि कई जाने-माने नाम राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने बताया, “बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है. मैं अभी डेविड धवन के साथ कॉल पर थ उन्होंने भी मदद की. रतन नैन, वरुण धवन…इस बार बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने बहुत तारीफ़ की हैय”
उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री राजपाल के साथ चट्टान की तरह खड़ी है, और इसकी तारीफ़ होनी चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि सभी ने कमिटमेंट किया है, लेकिन ‘ऐसे ट्रांज़ैक्शन रातों-रात नहीं होते’.
क्या राजपाल यादव को 12 फरवरी को बेल मिलेगी?द
उसी इंटरव्यू में, एक्टर के मैनेजर ने उम्मीद जताई कि राजपाल जल्द ही रिहा हो सकते हैं. गोल्डी ने कहा कि सुनवाई कल (12 फरवरी) को है और बेल एप्लीकेशन पहले ही फाइल कर दी गई है. उन्होंने कहा, “हमने कल उनकी बेल की सुनवाई तय की है, और हमें उम्मीद है कि उन्हें बेल मिल जाएगी और रिहा कर दिया जाएगा. बेल एप्लीकेशन पहले ही फाइल कर दी गई है. हम कल की सुनवाई के बाद और जानकारी शेयर कर पाएंगे.”
गुरु रंधावा हैं राजपाल की मदद करने वाले पहले सेलेब
बता दें कि पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा राजपाल यादव की मदद करने वाले पहले सेलिब्रिटी हैं.सिंगर ने बताया कि यादव उनके आने वाले एक म्यूज़िक वीडियो में नज़र आएंगे, जिसके लिए एक्टर को साइनिंग अमाउंट दिया गया है. उनका यह पोस्ट सोनू सूद के इंडस्ट्री के साथियों से यादव की काम के ज़रिए पैसे से मदद करने की अपील के बाद आया है.
कौन कितना देगा अमाउंट
सोनू सून और दूसरे सेलेब्स के अलावा, म्यूजिक डायरेक्टर राव इंद्रजीत यादव ने बताया कि वह कितनी रकम देंगे, उन्होंने 1.11 करोड़ रुपये देने का वादा किया है, जबकि पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव 11 लाख रुपये देंगे, और केआरके ने भी कहा कि वह 10 लाख रुपये देकर राजपाल यादव की मदद करेंगे.