सोनारिका भदौरिया ने महाअष्टमी पर दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटोज शेयर कर लिखा, 'हमारी छोटी सी मैया'
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क March 27, 2026 04:12 PM

टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाने के बाद घर- घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सोनारिका अब शादी करके अपने परिवार के साथ हंसी- खुशी जी रही हैं. लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. जैसे हाल ही में उन्होंने उन्होंने अपनी बेटी की झलक फैंस को दिखाई है.

सोनारिका ने दिखाई बेटी की झलक
सोनारिका भदौरिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेटी विरिका की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में छोटी विरिका लाल घाघरा चोली पहनी बहुत ही प्यारी लग रही हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी छोटी सी मैया. आप सभी को चैत्र नवरात्रि की अनेक व अनंत शुभकामनाएं'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika)

नहीं दिखाया बेटी का चेहरा
हालांकि इन फोटोज में सोनारिका ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. एक फोटो में बेटी लेटी हुई है और मुड़कर देख रही है. तो वहीं एक फोटो में वो सोनारिका की गोद में नजर आ रही हैं. यहां एक्ट्रेस ने बेटी के चेहरे पर हार्टशेप ईमोजी लगा दी है. छोटी सी विरिका ने सिर पर हेयरबैंड लगाया है. तो हाथों में चूड़ियां भी पहनी हैं. इन फोटोज को सोशल मीडिया पर सोनारिका के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने साल 2024 में विकास पाराशर के साथ शादी की थी. दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. विकास एक बिजनेसमैन हैं और हरियाणा के रहने वाले हैं. जिसके बाद दिसंबर 2025 में सोनारिका ने बेटी को जन्म दिया. जिसका नाम विरिका पाराशर रखा गया है. शादी के बाद सोनारिका ने टेलीविजन इंडस्ट्री से दूरी बना ली है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.