एक महिला को यह नहीं पता था कि वह गर्भवती है, लेकिन जब उसे अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, तो उसने डॉक्टर से जांच कराने का निर्णय लिया। आइए जानते हैं कि इसके बाद क्या हुआ।
दक्षिण अमेरिका के पराग्वे से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसने चिकित्सकों को चौंका दिया है। एक महिला पेट में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे चेक करने के बाद पाया कि वह गर्भवती है। महिला की तुरंत डिलीवरी कराई गई, और उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर इस बात से हैरान हैं कि महिला को इतने समय तक अपनी गर्भावस्था का पता क्यों नहीं चला।
33 वर्षीय महिला, जो पराग्वे के कैपियाट शहर की निवासी है, को हाल ही में आईपीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि उसके पेट में अत्यधिक दर्द हो रहा था, जिसे वह सहन नहीं कर पा रही थी। दर्द इतना तीव्र था कि वह बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने उसे तुरंत भर्ती किया और उसकी जांच की। बेहोश होने से पहले, उसने गर्भवती होने के सवाल का जवाब नकारात्मक दिया।
अस्पताल के निदेशक डॉ. आल्बा रामोस ने बताया कि महिला के पहले से दो बच्चे हैं। अचानक महिला का खून बहने लगा और वह लेबर में चली गई। डॉक्टरों ने तुरंत उसकी स्थिति को गंभीर मानते हुए अस्पताल में ही डिलीवरी की तैयारी की।
डॉक्टरों के अनुसार, महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है, जिसका वजन 3 किलोग्राम है। फिलहाल, महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि, डॉक्टर इस बात से हैरान हैं कि महिला को महीनों तक गर्भवती होने का पता क्यों नहीं चला, जबकि उसके पीरियड्स भी मिस हुए होंगे। कुछ डॉक्टरों ने इसे लापरवाही भी बताया है।