Andhra Pradesh Road Accident : आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम में आज एक मालवाहक वाहन की टैंकर से टक्कर में 5 महिलाओं सहित कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को घायलों के लिए उत्कृष्ट उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के मंत्रालयम में आज एक मालवाहक वाहन की टैंकर से टक्कर में 5 महिलाओं सहित कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
ALSO READ: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 9 लोगों की मौत, 22 घायल
खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु मंत्रालयम में स्थित श्री राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन के लिए जा रहे थे और करीब 20 यात्रियों को ले जा रहा वाहन टैंकर से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री नायडू ने घटना पर संवेदना व्यक्त कीप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों का हालचाल जाना। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-167 पर तड़के करीब तीन बजे हुई, जब चालक नींद में होने के कारण गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था, जिससे टक्कर हो गई। मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को घायलों के लिए उत्कृष्ट उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है।
ALSO READ: आंध्रप्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 2 कोच में भीषण आग, 154 यात्री थे सवार
इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि पीएमएनआरएफ से दी जाएगी।
Edited By : Chetan Gour