Viral Video: स्टेज पर दुल्हन की मस्ती के आगे फीका पड़ा दूल्हा, लड़के की झिझक ने वीडियो को किया वायरल
TV9 Bharatvarsh May 05, 2026 02:43 AM

शादी का दिन हर किसी की जिंदगी में बेहद खास और यादगार माना जाता है. यह सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि खुशियों, रिश्तों और नए सपनों की शुरुआत का मौका होता है. इस खास दिन पर सजावट की चमक, रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और मेहमानों की चहल-पहल पूरे माहौल को खुशनुमा बना देती है. स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन आमतौर पर सभी के सेंटर ऑफ अट्ररैक्शन का केंद्र होते हैं, जहां वे मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाते हैं और मेहमानों का अभिवादन करते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस क्लासिकल सीन में एक अलग ही मजेदार रंग भर दिया है.

इस वीडियो में एक दुल्हन अपने ही अंदाज में शादी के पल को खुलकर जीती नजर आ रही है. वह स्टेज पर खड़ी होकर पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ डांस करती दिखती है. उसके चेहरे की खुशी और बिना किसी झिझक के नाचने का अंदाज साफ बताता है कि वह इस पल को पूरी तरह एन्जॉय कर रही है. आमतौर पर जहां दुल्हनें थोड़ी संकोची या संयमित नजर आती हैं, वहीं इस दुल्हन का बेफिक्र और मस्तमौला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

क्या दिखा इस सीन?

दिलचस्प बात यह है कि दुल्हन के ठीक पास खड़ा दूल्हा इस पूरे दृश्य में थोड़ा अलग ही नजर आता है. जहां दुल्हन मस्ती में झूम रही है, वहीं दूल्हे के चेहरे पर हल्की झिझक और असहजता साफ दिखाई देती है. ऐसा लगता है जैसे वह इस अप्रत्याशित स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार नहीं था. उसके हाव-भाव और प्रतिक्रिया इस वीडियो को और भी ज्यादा दिलचस्प बना देते हैं. यही विरोधाभास—एक तरफ बेफिक्र दुल्हन और दूसरी तरफ संकोच में खड़ा दूल्हा लोगों का ध्यान खींचने में सबसे बड़ा कारण बन गया है.

शादी के मंच पर आमतौर पर दूल्हा-दुल्हन एक साथ मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाते हैं और एक संतुलित व्यवहार बनाए रखते हैं. लेकिन इस वीडियो में देखने को मिलता है कि दुल्हन ने पारंपरिक सीमाओं को तोड़ते हुए अपने तरीके से खुशी जाहिर की. उसने यह दिखा दिया कि शादी जैसे मौके पर खुद को खुलकर जीना भी उतना ही जरूरी है. वहीं दूल्हे की प्रतिक्रिया ने इस पूरे दृश्य में एक हल्का-फुल्का हास्य जोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: OMG! सोशल मीडिया पर छाया चीन की क्रायो कॉफी का जादू, बर्फ जैसे कप में उबलती कॉफी को डालते ही दिखा ऐसा रूप

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. यूजर्स ने इसे खूब पसंद किया और अपने-अपने अंदाज में मजेदार कमेंट कि कीं. कुछ लोगों ने दुल्हन के आत्मविश्वास और खुशी की खुलकर तारीफ की, तो कुछ ने दूल्हे के भावों को लेकर मजाकिया कमेंट किए.

यहां देखिए वीडियो

ऐसी दुल्हन मिलने पर दुल्हे को ऊपर वाला सहनशक्ति दे….💀🤣💀 pic.twitter.com/eEP1b0pVPi

— Ishq🏵️ (@___Ishq_)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.