Tamil Nadu CM oath ceremony : तमिलनाडु के 9वें CM बने एक्टर विजय, थलपति ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Webdunia Hindi May 10, 2026 04:42 PM

एक्टर विजय तमिलनाडु ने 9वें मुख्यमंत्री बन गए। चेन्नई के खचाखच भरे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलवाई। विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। शपथ लेते समय विजय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे, इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है।


अब विजय के पास 121 विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है। तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे। शपथ ग्रहण से जुड़ा पल-पल का अपडेट्स- Edited by : Sudhir Sharma
चार दिनों तक चला राजनीतिक ड्रामा

शनिवार को विजय ने लगातार चौथे दिन राज्यपाल आर्लेकर से मुलाकात की। इससे पहले हुई बैठकों में राज्यपाल समर्थन के आंकड़ों से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला था। स्थिति तब बदली जब विजय विभिन्न दलों के समर्थन पत्रों के साथ दोबारा राजभवन पहुंचे। उनके साथ TVK के वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन और आधव अर्जुना भी मौजूद रहे। इस सप्ताह राजनीतिक समीकरण तब पूरी तरह बदल गए जब कांग्रेस ने DMK के साथ अपना पुराना गठबंधन तोड़ते हुए TVK को समर्थन देने का फैसला किया। 51 वर्षीय विजय पिछले कई दिनों से विभिन्न दलों से लगातार बातचीत कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने सरकार बनाने लायक समर्थन जुटा लिया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं। यहां वे विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

चार दिनों तक चले सियासी असमंजस के बाद तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख सी जोसेफ विजय को आवश्यक समर्थन जुटाने के बाद औपचारिक रूप से सरकार बनाने का न्योता दे दिया गया है। कई दलों के समर्थन के साथ राज्य की चुनाव बाद की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ‘थलापति’ आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

TVK को किन दलों का मिला समर्थन

विजय को अब 120 विधायकों का समर्थन हासिल है, जो 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े से अधिक है। शनिवार को विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने अपने-अपने दो विधायकों के साथ TVK को “बिना शर्त समर्थन” देने का ऐलान किया।

इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पांच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) के दो विधायकों के समर्थन से TVK बहुमत के आंकड़े तक पहुंची थी। हालांकि VCK, IUML, CPI और CPI(M) ने TVK को समर्थन दिया है, लेकिन वे औपचारिक रूप से गठबंधन में शामिल नहीं हुए हैं।

राज्यपाल ने दिया औपचारिक न्योता

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। विजय ने 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए विभिन्न दलों के समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपे थे। लोक भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, “थिरु सी जोसेफ विजय ने आज लोक भवन में तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात की और तमिलगा वेत्री कझगम विधायक दल के नेता चुने जाने की जानकारी वाला पत्र सौंपा।” बयान में आगे कहा गया कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद के नामित उम्मीदवार को 13 मई 2026 तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है।

ये विधायक बनेंगे विजय मंत्रिमंडल का हिस्सा

तमिलनाडु में मेलूर से कांग्रेस विधायक विश्वनाथ विजय की कैबिनेट में मंत्री बनेंगे. हालांकि वो आज मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे। विजय की नई सरकार में शपथ लेने वाले नेताओं के नाम सामने आ गए हैं। विजय के साथ जो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें थिरू एन. आनंद, सीटीआर निर्मल कुमार, अरुण राज और आधव अर्जुना शामिल हैं. इनके अलावा कीर्तना, राजमोहन, वेंकटरामनन और सेनगोट्टैयान भी मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगे।

TVK चीफ सी. जोसेफ विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचे। राज्यपाल का थलपति विजय ने किया स्वागत।विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और इसी के साथ आज से राज्य की कमान उनके हाथों में आ गई है। विजय के शपथ समारोह की शुरुआत वंदेमातरम से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। सबसे आखिर में तमिलगान हुआ। यह पहला मौका था जब किसी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पूरा वंदेमातरम गाया गया।

29 साल की एस. कीर्तना बनीं टीवीके सरकार की सबसे युवा मंत्री। उन्होंने तमिलनाडु की शिवपासी सीट से चुनाव जीता है

डॉ. टीके प्रभु ने मंत्री पद की शपथ ली। वे कराईकुडी सीट से विधायक प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं। वे पहली बार विधायक चुने गए हैं।

तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे टीवीके के प्रचार सचिव और एग्मोर सीट से नवनिर्वाचित विधायक हैं।

आर. निर्मलकुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे तमिलनाडु में भाजपा सोशल मीडिया के चीफ रह चुके हैं। थिरुपरंकुंद्रम सीट से नवनिर्वाचित विधायक निर्मलकुमार कभी AIADMK का भी हिस्सा रहे।

मायलापुर से नव निर्वाचित विधायक पी. वेंकेटरामनन ने मंत्री पद की शपथ ली। वे लंबे समय से विजय के साथ हैं। 2000 में वे विजय के मैनेजर थे।

गोबीचेट्टिपालयम सीट से नव निर्वाचित विधायक केए. सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। 9वीं बार के विधायक सेंगोट्टैयन टीवीके से पहले लंबे समय तक AIADMK से जुड़े रहे।

टीवीके के महासचिव केजी अरुण राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। तिरुतेंगोडे सीट से नव निर्वाचित विधायक अरुण पूर्व IRS अधिकारी हैं।

टीवीके नेता और प्रमुख रणनीतिकार आधव अर्जुन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे विल्लिवक्कम सीट से विधायक है और वीसीके के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं।
थिरू एन.आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली। वे त्यागराज सीट से विधायक हैं, इसके साथ ही आनंद टीवीके के महासचिव और प्रवक्ता भी हैं।
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.