
New Delhi, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi ने India के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित Prime Minister रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की है.
भाजपा प्रवक्ता और राजसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐतिहासिक दिन बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने स्वतंत्र India के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उनके नेतृत्व में India ने नई पहचान, नई दिशा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है. उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि पीएम मोदी को लंबी आयु, शक्ति और सामर्थ्य मिले ताकि वह विकसित India के संकल्प को पूरा कर सकें.
कांग्रेस के बयानों पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को पहली बार Prime Minister पद की शपथ नहीं ली थी. इससे पहले 2 सितंबर 1946 को कैबिनेट मिशन योजना के तहत लॉर्ड वावेल ने उन्हें अंतरिम Government का प्रमुख नियुक्त किया था और उसी दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण की थी.
भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा ने भी पीएम मोदी की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल Prime Minister मोदी के निर्वाचित कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होना पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों और देशभर के लाखों मंदिरों में करोड़ों लोगों ने Prime Minister की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है.
बिहार मदरसा बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर डॉ खुर्शीद अनवर अरमान ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने से कहा कि Prime Minister मोदी ने इतिहास रच दिया है और India को ऐसे मुकाम तक पहुंचाया है, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया था. पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India की प्रतिष्ठा और प्रभाव लगातार बढ़ा है.
वहीं, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यों के बल पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके कार्यशैली से प्रेरणा लेता है. जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ, सुविधाएं और राहत मिल रही हैं. यही कारण है कि भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है और लोगों के बीच उनका जनाधार मजबूत हो रहा है.
–
डीकेपी