Peddi: 'पेद्दी' के 400 करोड़ कमाते ही मेकर्स का बड़ा फैसला, फिल्म में जोड़ गए नए सीन
TV9 Bharatvarsh June 18, 2026 03:43 AM

Ram Charan Peddi Extended Version: साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ को लोगों की तरफ से खूब प्यार मिला रहा है. 4 जून को ये फिल्म रिलीज हुई है. मेकर्स के अनुसार 13 दिनों ये फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. अब मेकर्स ने इस फिल्म के रनटाइम को बढ़ाने का फैसला किया है. इस फिल्म में 5 मिनट 56 सेकेंड के कुछ नए सीन जोड़े गए हैं.

पहले इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 9 मिनट था. हालांकि, 18 जून से इस फिल्म का जो वर्जन चलेगा, नए सीन जोड़ने के बाद उसका रनटाइम 3 घंटे 14 मिनट और 56 सेकेंड होगा. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण पहलवान के रोल में दिखे हैं. बुची बाबू सना ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है. इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी के साथ शिव राजकुमार, जगपति बाबू और मिर्जापुर वेब सीरीज के मुन्ना भैया यानी एक्टर दिव्येंदु शर्मा भी दिखे हैं.

मेकर्स का पोस्ट

फिल्म में नए सीन ऐड होने की जानकारी मेकर्स ने ‘पेद्दी’ के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है. पोस्ट में लिखा गया, “‘पेद्दी’ का अनुभव और भी बेहतर हो गया है. कल से (18 जून) सिनेमाघरों में 5 मिनट 56 सेकेंड के नए सीन जोड़े जाएंगे.”

The #Peddi experience gets better 🤩

5 mins 56 seconds of new scenes will be added from tomorrow in theatres.

🎟️ https://t.co/EMhY3eMGKq pic.twitter.com/N91oIPEYdR

— PEDDI (@PeddiMovieOffl) June 17, 2026

2026 की साउथ की सबसे बड़ी फिल्म

राम चरण की इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. मेकर्स के मुताबिक कमाई के मामले में ये साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. कमाई का सिलसिला अब भी जारी है. देखना होगा कि आगे ये फिल्म और कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाती है.

A box office celebration ❤🔥❤🔥#Peddi crosses 400 CRORES GROSS WORLDWIDE 🔥🔥

Victory Promo ▶️https://t.co/Php03u0etH

🎟️ https://t.co/EMhY3eM8US pic.twitter.com/rVMxhYPngF

— PEDDI (@PeddiMovieOffl) June 17, 2026

ये भी पढ़ें-

ऐल्फा ट्रेलर के 5 रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन, जो थिएटर्स में माहौल धुआं-धुआं कर देंगे!

रोमांस के नाम पर घरेलू हिंसा, रज्जी को गर्म इस्त्री से जलाने पर भड़के लोग, बोले- बंद करो ये बकवास

दिव्येंदु शर्मा की साउथ डेब्यू फिल्म

दिव्येंदु शर्मा बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बड़े प्रोजेक्ट में काम किया है. वहीं ‘पेद्दी’ साउथ में उनकी डेब्यू फिल्म है. इससे पहले उन्होंने साउथ की किसी भी पिक्चर में काम नहीं किया था. वहीं राम चरण के साथ वो इस फिल्म में अहम रोल में नजर आए हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.