टीम इंडिया के दो बड़े खिलाड़ी तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को कानूनी नोटिस मिला है. रिपोर्ट्स हैं कि इन दोनों खिलाड़ियों का ऐसी टी20 लीग से संबंध है जिसे बीसीसीआई से मान्यता हासिल नहीं है. (PC-PTI)
भारतीय क्रिकेट टीम के दो स्टार खिलाड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को कानूनी नोटिस मिला है. इन दोनों के अलावा एक्टर विजय देवरकोंडा और वेंकटेश को भी ये नोटिस भेजा गया है.(PC-PTI) रिपोर्ट्स हैं कि तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज को ये नोटिस तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने भेजा है. इन दोनों खिलाड़ियों का TG20 League से संबंध बताया जा रहा है. TCA ने आरोप लगाया कि TG20 जैसी लीग को बीसीसीआई की इजाजत के बिना प्रमोट करना एक जुर्म है.(PC-PTI)
तिलक वर्मा फिलहाल श्रीलंका में इंडिया ए की कप्तानी कर रहे हैं. जहां उन्होंने चार में से तीन मैचों में अर्धशतक लगाए हैं. इंडिया ए की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और खिताबी जंग 21 जून को होनी है.(PC-PTI)