महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार 21 जून को श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज से पांच विकेट से हार गई. इस हार के बाद श्रीलंका की कप्तान Chamari Athapaththu अंदर तक टूट गई. उनकी निराशा का ये आलम रहा कि उन्होंने खुद को एक फेल कप्तान बता दिया. (PC-PTI)
Chamari Athapaththu ने कहा, ‘वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद का गम शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है. मैं 18 साल से श्रीलंका के लिए खेल रही हूं और मैं कभी अपनी टीम को सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा सकी. मैंने निजी तौर पर काफी कुछ खास हासिल किया है लेकिन बतौर कप्तान मैं फेल हूं.'(PC-PTI)
Chamari Athapaththu 18 सालों में 10वीं बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं. फिलहाल वो 36 साल की हैं और अगले टी20 वर्ल्ड कप में वो शायद खेल भी ना सकें. अगला टी20 वर्ल्ड कप 2028 में होगा और उस वक्त उनकी उम्र 38 साल हो जाएगी. (PC-PTI)
Chamari Athapaththu ने टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी टीम पर नहीं थोपी, उन्होंने कहा कि वो ही इस खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर मैं अच्छा खेलती तो हम मैच जीत सकते थे. (PC-PTI)लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’
Chamari Athapaththu का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है. वो 3 मैचों में 11 की औसत से 33 रन ही बना पाई हैं. गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट हासिल किए हैं.(PC-PTI)