फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल रही. जहां अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल को सिनेमाघरो में रिलीज के पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो वहीं एक हफ्ते पुरानी शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 और सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम भी कंप्टीशन में बरकरार नजर आईं. इन सबके बीच इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा भी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाती नजर आई. जानते हैं शुक्रवार को इनमें से किसने कितना कलेक्शन किया है.
वेलकम टू द जंगल ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी सहित कई कलाकारों से सजी वेलकम टू द जंगल ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर धमाल मचा दिया और दमदार कलेक्शन किया. बता दें कि इस फिल्म ने 25 जून को पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ कमाए थे.
कैरी ऑन जट्टा 4 ने फ्राइडे को कितना कमाया?
गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता की कैरी ऑन जट्टा 4 भी शुक्रवार को रिलीज हुई है और इस फिल्म ने भी ठीक शुरुआत की है.
कॉकटेल 2 ने फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इसकी पहले वीक की कमाई 70.50 करोड़ रुपये रही है.
मां इंति बंगारम ने फ्राइडे को कितनी की कमाई?
सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में 35.85 करोड़ कमाने के बाद इस फिल्म ने दूसे शुक्रवार को कमाई में तेज दिखाई.
मैं वापस आऊंगा ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा नई रिलीज फिल्मों के आगे भी जमी हुई है. इसने पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ कमाए थे और दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 22.55 करोड़ रुपये रहा. वहीं रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को इसने फिर तेजी दिखाई.