Petrol- Diesel Price Today: 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज सस्ता हुआ या फिर नहीं बदले दाम
सृष्टि July 05, 2026 11:12 PM

Petrol- Diesel Price Today: अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. सरकारी तेल कंपनियों ने 5 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. आज भी देशभर में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आम लोगों को फिलहाल बढ़ी हुई कीमतों से राहत मिली हुई है.

हालांकि, हाल ही में निजी ईंधन रिटेलर नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक अपनी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. 

शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल के दाम- 

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
नोएडा ₹94.85 ₹87.98
पटना ₹105.58 ₹91.49
कोलकाता ₹105.41 ₹92.20
बेंगलुरु ₹102.92 ₹90.99
गुरुग्राम ₹95.65 ₹88.10
लखनऊ ₹94.69 ₹87.81
मुंबई ₹103.50 ₹90.30
चेन्नई ₹100.80 ₹92.39

आगे बदल सकते हैं दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में आने वाले दिनों में सरकारी तेल कंपनियां भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं. फिलहाल 5 जुलाई को आम उपभोक्ताओं के लिए राहत बरकरार है और ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं.

फोन में चेक करें अपने शहर का रेट?

अगर आप घर बैठे फोन में अपने शहर का लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट या SMS सेवा के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं. रोज सुबह 6 बजे नई कीमतें अपडेट कर दी जाती हैं

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.