वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू शनिवार को हो गया. अब वह टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले जब तक उन्हें बेंच पर बैठाया जा रहा था, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री जैसे दिग्गज लगातार मांग कर रहे थे कि उन्हें मौका दिया जाए. क्रिकेट फैंस भी यही चाहते थे. डेब्यू मैच के बाद वैभव ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अपने शुभचिंतकों के लिए एक मैसेज शेयर किया.
वैभव सूर्यवंशी का क्रेज इस समय बहुत ज्यादा है, न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस, दिग्गज उन्हें मैदान पर देखने लिए उतावले थे. वह लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके डेब्यू की मांग उठा रहे थे. डेब्यू मैच के बाद वैभव ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "इतने सारे संदेशों से मैं अभिभूत हूं. मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर्स का उनके लगातार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने के लिए मैं सचमुच आभारी हूं."
वैभव ने आगे लिखा, "मैं हर पल, हमेशा अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करूंगा. हर चीज के लिए शुक्रिया, आप सभी का शुक्रिया."
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
Vaibhav Sooryavanshi Thanking all the fans for the support 😍❤️ pic.twitter.com/FQ8VxhWagY
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2026
वैभव सूर्यवंशी अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए, वह स्पिनर की गेंद पर आगे बढ़कर मारने गए लेकिन मिस हो गए और स्टंप आउट हो गए. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 19 ओवरों में हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें- कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल