महिला टी20 विश्व कप के 10वें संस्करण (Women's T20 World Cup 2026) का खिताबी मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. ये भिड़ंत भारतीय समयनुसार रात 8 बजे से शुरू होगी, टॉस 7:30 बजे होगा. इससे पहले ICC ने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अवार्ड के लिए 4 नॉमिनी खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट जारी की है. इसमें भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम भी शामिल है. हालांकि टीम इंडिया इस बार सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई.
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले 6 मैचों में 185 रन बनाए. एवरेज 46.25 और स्ट्राइक रेट 135.04 की रही. इस संस्करण में उन्होंने 23 चौके और सिर्फ 1 छक्का मारा है. पेरी भारत और पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बनी थी. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 56 रन बनाए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में 4 विकेट भी चटकाए हैं.
भारतीय ओपनर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 205 रन बनाए, उन्होंने टूर्नामेंट के शुरूआती 2 मैचों में अर्धशतक जड़े थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मैच में 38 रनों की अच्छी पारी खेली थी, हालांकि टीम हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी.
यह भी पढ़ें- 2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
डैनी व्याट-हॉज भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नॉमिनेट हुई हैं, जिन्होंने इस सीजन अभी तक 6 मैचों में 294 रन बनाए हैं. उन्होंने वेटइंडीज के खिलाफ 65 और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 89 रनों की शानदार पारी खेली थी. डेनिएल वैट पारी की शुरुआत करती हैं, वह तेज तर्रार अंदाज में खेलती हैं और आज फाइनल में उनका रोल महत्वपूर्ण होगा.
यह भी पढ़ें- कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने इस संस्करण में 124 रन बनाए हैं और 8 विकेट लिए. वह T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड जीतने की प्रबल दावेदार हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 81 रनों की शानदार पारी खेली थी, और 2 विकेट भी लिए थे.