मध्य प्रदेश : दतिया विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी
Indias News Hindi July 06, 2026 04:43 PM

Bhopal , 6 जुलाई Madhya Pradesh के दतिया जिले में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए Monday छह जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी गई है . मतदान की तारीख 13 जुलाई तय की गई है और नतीजा चार अगस्त को आएंगे . India निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार राज्य के दतिया विधानसभा क्षेत्र में से निर्वाचित राजेंद्र भारती को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 और संविधान के अनुच्छेद 191 (1)( ई) ही के प्रावधानों के तहत निहित किए जाने के कारण यह स्थान 2 अप्रैल 2026 से रिक्त है.

India निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 13 जुलाई तक भरे जाएंगे वहीं उनकी समीक्षा 14 जुलाई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 16 जुलाई रहेगी, मतदान 30 जुलाई को तय किया गया है और मतगणना 4 अगस्त को होगी. दरअसल दतिया विधानसभा का उपचुनाव चर्चाओं के साथ-साथ रोचक भी है क्योंकि वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को परास्त किया था. पिछले दिनों न्यायालय के फैसले में राजेंद्र भारती को 2 साल से अधिक की सजा सुनाई गई. परिणाम स्वरूप इस स्थान को रिक्त घोषित कर दिया गया और अब यहां उपचुनाव हो रहा है.

Madhya Pradesh के राजपत्र में भी चुनाव आयोग की अधिसूचना को जारी किया गया है. अधिसूचना जारी हो चुकी है मगर कांग्रेस और भाजपा की ओर से अब तक उम्मीदवार तय नहीं किए गए हैं. संभावना इस बात की जताई जा रही है कि भाजपा एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बना सकती है तो वहीं दूसरी ओर चर्चा इस बात की भी है कि न्यायालय में होने वाली सुनवाई पर अगर राजेंद्र भारती को स्थगन मिल जाता है तो कांग्रेस पार्टी उन्हें भी मैदान में उतर सकती है. ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस नए चेहरे को मौका देगी.

एसएनपी/पीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.