भारत और रवांडा ने बढ़ाया रक्षा सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास पर बनी सहमति
Indias News Hindi July 08, 2026 02:43 AM

New Delhi, 7 जुलाई . India और रवांडा ने Tuesday को रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई. दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, मेडिकल सहयोग और रक्षा उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया गया है. इससे भारत-रवांडा के बीच रक्षा संबंध और मजबूत होंगे.

रक्षा मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारत-रवांडा जॉइंट डिफेंस कोऑपरेशन कमेटी (जेडीसीसी) की दूसरी बैठक 6-7 जुलाई 2026 को New Delhi में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता India की ओर से संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और रवांडा की ओर से ब्रिगेडियर जनरल लुइस कनोबायरे ने की. दोनों पक्षों ने सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, मेडिकल सहयोग और रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.”

Monday को रवांडा के प्रतिनिधिमंडल ने India और रवांडा के बीच दूसरी जॉइंट डिफेंस कोऑपरेशन कमेटी की बैठक से पहले New Delhi स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को सम्मान देने के लिए पुष्पांजलि अर्पित की.

India में रवांडा के उच्चायोग ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “रक्षा सहयोग को लेकर New Delhi में होने वाली दूसरी जॉइंट डिफेंस कोऑपरेशन कमेटी की बैठक से पहले ब्रिगेडियर जनरल लुइस कनोबायरे के नेतृत्व में रवांडा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर शहीद बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.”

विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने Monday को रवांडा के लिबरेशन-डे की 32वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

उन्होंने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “रवांडा के लिबरेशन-डे की 32वीं वर्षगांठ में शामिल होकर खुशी हुई. इस मौके पर मैं रवांडा की Government और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं. पिछले तीन दशकों में रवांडा का सामाजिक और आर्थिक विकास प्रेरणादायक रहा है.”

India में रवांडा की उच्चायुक्त मुकंगीरा जैकलीन ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

उच्चायोग ने कहा कि कार्यक्रम में भारतीय विदेश और कपड़ा मंत्रालय के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा की मौजूदगी रही. उच्चायुक्त ने India आए रवांडा रक्षा बल (आरडीएफ) के सदस्यों की मौजूदगी को भी सराहा.

उच्चायुक्त जैकलीन ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पबित्रा मार्गेरिटा का धन्यवाद भी किया. उन्होंने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, New Delhi में रवांडा के मुक्ति दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आपका धन्यवाद. आपकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती है और इससे यह कार्यक्रम और खास बन गया, जहां हमने रवांडा की आजादी, संघर्षों से उबरने और राष्ट्रीय विकास की शानदार यात्रा को याद किया.”

एवाई/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.