नौकरी खतरे में? AI ट्रेनिंग के लिए OpenAI दे रहा इन्वेस्टमेंट बैंकर्स को 1.7 करोड़ का सैलरी पैकेज
TV9 Bharatvarsh July 09, 2026 02:43 PM

AI जब से आया है, तब से नौकरी करने वाले हर व्यक्ति के मन में बस एक ही डर है कि कहीं एआई नौकरी न छीन ले. AI पहले से ही सॉफ्टवेयर लिखने, कस्टमर सपोर्ट संभालने और रिसर्च करने के तरीकों को बदल रहा है. अब OpenAI दुनिया के सबसे मुश्किल व्हाइट-कॉलर प्रोफेशन में से एक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग पर ध्यान दे रहा है. बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सैन फ्रांसिस्को में अपनी एप्लाइड AI टीम के लिए एक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एक्सपर्ट को हायर कर रही है.

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एक्सपर्ट के लिए इतना पैकेज

ओपनएआई की तरफ से 185,000 डॉलर से 205,000 डॉलर (लगभग 1.6 करोड़ से 1.7 करोड़ रुपए) की बेस सैलरी और इक्विटी दी जाएगी. लेकिन यह कोई आम बैंकिंग जॉब नहीं है. इसके बजाय, वह व्यक्ति ऐसे AI सिस्टम को ट्रेन और इवैल्यूएट करने में मदद करेगा जो आगे चलकर इन्वेस्टमेंट बैंकरों के रोज़ाना के कई कामों को संभाल सके.

कैसे व्यक्ति की तलाश?

जॉब लिस्टिंग के अनुसार, OpenAI को कम से कम दो साल के इन्वेस्टमेंट बैंकिंग अनुभव वाले ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जिसने कंपनी और इंडस्ट्री रिसर्च, फाइनेंशियल एनालिसिस, वैल्यूएशन, ड्यू डिलिजेंस, डील एग्जीक्यूशन और क्लाइंट प्रेजेंटेशन तैयार करने का काम किया हो. कंपनी ने जॉब डिस्क्रिप्शन में कहा, आपके पास इन्वेस्टमेंट बैंकिंग का काम असल में कैसे होता है, इसकी डीप नॉलेज और लेटेस्ट जानकारी होनी चाहिए. इसमें कंपनी और इंडस्ट्री की रिसर्च, फाइनेंशियल एनालिसिस और मॉडलिंग, वैल्यूएशन, ड्यू डिलिजेंस, ट्रांज़ैक्शन पूरा करना, और क्लाइंट के लिए जरूरी मैटीरियल बनाना और उसे रिव्यू करना शामिल है.

ग्राहकों को सलाह देने या क्लोज डील करने के लिए किसी को नियुक्त करने के बजाय, ओपनएआई एक विशेषज्ञ चाहता है जो उसके एआई मॉडल को यह समझने में मदद कर सके कि निवेश बैंकर वास्तव में कैसे काम करते हैं. कंपनी का कहना है कि यह व्यक्ति एआई असिस्ट इन्वेस्टमेंट बैंकिंग वर्क के लिए गुणवत्ता मानक को परिभाषित (डिफाइन) करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें- LED vs QLED TV: बेस्ट पिक्चर क्वालिटी के लिए किसे चुने और क्यों? नया TV लेने से पहले समझें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.