
Bhopal 16 जुलाई . Madhya Pradesh में Chief Minister मोहन यादव ने लखन पटेल से पशुपालन विभाग लेकर आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है. इस बदलाव पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने Chief Minister यादव को पत्र लिखकर जानना चाहा है कि क्या विभाग बदलने से व्यवस्था भी बदल जाएगी.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने Chief Minister यादव को पत्र लिखकर कहा है कि विभाग में बदलाव का अधिकार लोकतंत्र में Chief Minister के पास है, मगर जनता यह भी जानना चाहती है कि क्या विभाग बदलने से व्यवस्था भी बदलेगी? Chief Minister के पास कई विभाग हैं और इसका जिक्र करते हुए पटवारी ने अपने पत्र में लिखा है जिन विभागों की जिम्मेदारी सीधे Chief Minister के पास है, वे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं. अब पशुपालन विभाग भी आपके पास है, इसलिए प्रदेश के किसान, पशुपालक और गो भक्त यह पूछने को विवश हैं कि क्या इस विभाग का भविष्य भी बाकी विभागों जैसा ही होगा?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि जिस भारतीय जनता पार्टी ने वर्षों तक गाय को अपनी राजनीति का सबसे बड़ा प्रतीक बनाया, उसी के शासन में Madhya Pradesh का गोवंश सबसे अधिक उपेक्षित है. प्रदेश की गोशालाओं में चारे, पानी, उपचार और संसाधनों का संकट लगातार सामने आता रहा है.
किसानों की अतिरिक्त आय का माध्यम पशुपालन भी बढ़ती लागत, महंगे चारे और कमजोर सरकारी सहायता के कारण घाटे का सौदा बनता जा रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गौशाला में गायों के चारे के लिए प्रतिदिन दी जाने वाली राशि और सड़क हादसों में होती मौतों पर चिंता जताई है.
दरअसल Chief Minister मोहन यादव ने राज्य मंत्रिमंडल में विभागों का फेरबदल करते हुए मंत्री लखन पटेल को अब जिस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका उद्देश्य केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि लोगों के मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देना है. Madhya Pradesh देश का पहला राज्य था जिसने आनंद विभाग की स्थापना की है.
–
एसएनपी/